Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    कलम के जादूगर लेखक रामवृक्ष बेनपुरी की जयंती सीतामढ़ी में मनाई गई।



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24» रिपोर्टिंग / असफाक खान  

    सीतामढ़ी: कलम के जादूगर कहे गये साहित्यकार रामवृक्ष बेनपूरी की जयंती के मौके पर सीतामढ़ी सस्कृति मंच के तत्त्वावधान में एक समारोह शहर के राजोपट्टी स्थित जानकी विद्या निकेतन में आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता दिनेशचंद्र द्विवेदी ने की।वक्ताओं ने बेनपूरी के साहित्य में सामाजिक चेतना पर चर्चा की। डा.शशिरंजन कुमार ने बेनपूरी के समग्र व्यक्तित्व पर विशद चर्चा करते हुए उन्हें आन्दोलन धर्मा साहित्यकार बताया और उन्हें अपने समय की मनुष्यता को उन्नत संवेदना का स्वर देते  हुए दिखाया। 


    ये भी पढ़े- क्या दिल्ली में फिर से लगेगा दिल्ली में लॉकडाउन और सरकार ने क्यों बढ़ाई सख्ती


    प्रमोद कुमार ने बेनीपुरी के रेखाचित्र माटी की मूरतें का जिक्र करते हुए उसके कई प्रसंग सुनाये तथा चरित्र चित्रण की उनकी खूबियों पर चर्चा की। सुरेश वर्मा ने उनके एक अन्य रेखाचित्र जंजरें और दीवारें के प्रसंगों को सुनाते हुए उनकी लोकनिष्ठ अभिव्यक्तिशैली के चलते उन्हें अपना पसंदीदा साहित्यकार बताया।अमरेंद्र नारायण सिंह ने उनके साहित्यिक और पत्रकारीय अवदान को आंचलिक जीवन  की अनूठी अभिव्यक्ति कहा।


    ये भी पढ़े-दिल्ली के इन 12 मोहल्ले में आज नही आएगा पानी, , देखे मोहल्ले के नाम





    मंच के संयोजक विमल कुमार परिमल ने  हिंदी साहित्य के तीन अहम बिहारी शैलीकारों म़े एक कहा, जिसमें दो अन्य राजा राधिकारमणप्रसाद सिंह और शिवपूजन सहाय थे।उनके लिखित वक्तव्य को उनकी अनुपस्थिति में दिनेशचंद्र द्विवेदी ने पढ़कर सुनाया। सुषमा कुमारी ने बेनीपुरी की रचनाओं को बच्चों के लिए उपादेय बताया। विद्यालय की प्राचार्य सुभद्रा ठाकुर ने सवागत और धन्यवाद के वक्तव्य देते बेनीपुरी साहित्य को समाज का दिशादर्शक बताया। समारोह में विद्यालय के छात्र छात्राओं की भी उपस्थिति रही। 

    इस आर्टिकल को शेयर करे 


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728