अमेरिका के इतिहास में सबसे विनाशकारी बवंडर ने 80 लोगों की जान ले ली
We News 24» रिपोर्टिंग / एजेंसी
वॉशिंगटन: अमेरिका के केंटुकी राज्य समेत कई अन्य राज्यों में आए बवंडर ने जान-माल को भारी नुकसान पहुंचाया है. फिलवक्त तक 80 लोगों के मारे जाने की खबर है. मृतकों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इसे इतिहास के 'सबसे बड़े' तूफानी आउटब्रेक्स में से एक करार दिया. प्रभावित राज्यों में इमारतें जमींदोज हो गई और वहां समतल मैदान में पड़े मलबे जैसा दृश्य है. राहत और बचाव कर्मी फंसे प्रभावित लोगों को बाहर निकालने में लगे हैं. जहां बवंडर गुजर चुका है, वहां लोग मलबों में अपनों की तलाश कर रहे हैं.
ये भी पढ़े-मोदी सरकार का बड़ा एलान,बैंक करप्ट होने बाद भी नहीं डूबेगा आपका पैसा
केंटुकी में सबसे ज्यादा तबाही
स्टॉर्म प्रेडिक्शन सेंटर के अनुसार पांच राज्यों अर्कांसस, इलिनोइस, केंटुकी, मिसौरी और टेनेसी में कम से कम 24 बवंडर की सूचना मिली थी. केंटुकी प्रांत में बवंडर ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई, जहां 70 से ज्यादा लोगों की मौत होने की आशका हैं. ज्यादातर मौतें मोमबत्ती की एक फैक्ट्री में हुईं. इलनॉयस के ऐमजॉन वेयरहाउस में भी कम से कम छह लोगों की मौत हुई है. केंटुकी में जिस तरफ नजर जा रही है, बस मलबा ही दिख रहा है. लोग नुकसान का आंकलन करने में लगे हैं. गवर्नर एंडी बेशिर ने कहा कि केंटुकी में 200 मील से अधिक के क्षेत्र में चक्रवात आया और 10 या उससे अधिक काउंटी में मृतकों की संख्या 100 के पार जा सकती है.
ये भी पढ़े-कलयुगी पिता ने नाबालिक बेटी से किया दुष्कर्म, बच्ची ने कहा- मार पीट कर दो बार किया घिनौना काम।
इतिहास का सबसे विनाशकारी बवंडर
मुहलेनबर्ग काउंटी में कम से कम 10 लोगों के मरने की आशंका है तथा बाउलिंग ग्रीन शहर में और उसके आसपास भी अज्ञात संख्या में लोगों की मौत होने की आशंका है. बेशिर ने कहा, 'मुझे लगता है कि यह हमारे राज्य के इतिहास में सबसे विनाशकारी बवंडर है.' बवंडर ने हर तरफ तबाही फैलाई है. इमारतें जमींदोज हो गईं. एडवर्ड्सविले में फुटबॉल के एक मैदान की दीवार गिर गई. शुक्रवार की देर रात और शनिवार की सुबह मिडवेस्ट और दक्षिण के कुछ हिस्सों में बवंडर आया. गुजरने के बाद मलबे में फंसे लोगों को निकालने की जद्दोजहद जारी है.
ये भी पढ़े-राष्ट्रीय जन जन पार्टी ने अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया
बवंडरों के बाद भी राहत के आसार नहीं
बवंडर के अलावा तेज हवाओं के चलने की भी आशंका है, जिसकी वजह से ओलावृष्टि भी हो सकती है. वहीं, बवंडर की वजह से 2.4 लाख लोगों को अंधेरे में रहने पर मजबूर होना पड़ा है. पूर्वी अमेरिका का अधिकांश भाग बारिश से प्रभावित होगा. स्टॉर्म प्रेडिक्शन सेंटर के अनुसार ओहियो और टेनेसी घाटियों से उत्तरी खाड़ी राज्यों में तेज आंधी चल सकती है. इसके अलावा हवा के झोंके, ओले और एक और बवंडर की संभावना भी है.
इस आर्टिकल को शेयर करे


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद