दोपहर 12 बजे की 10 बड़ी खबरे 22 January 2022 | जगह बदलने पर नहीं होगी नए वोटर आईडी कार्ड की जरूरत
We News 24» रिपोर्टिंग / दीपक कुमार
आज तारीख है 22 जनवरी 2022 और हम लेकर आये है दोपहर 12 बजे 10 बड़ी खबरे तो आइये एक नजर डालते है इन खबरों पर
01-चुनावी राज्यों में रैली पर लगी पाबंदी पर फैसला आज
चुनाव वाले राज्यों में कोविड-19 संक्रमण के और प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए शारीरिक रैलियों और रोड शो पर प्रतिबंध की समीक्षा के लिए भारत निर्वाचन आयोग आज बैठक करेगा।चुनाव आयोग ने शुरू में कोविड-19 मामलों में भारी उछाल के कारण 15 जनवरी तक शारीरिक रैलियों, रोड और बाइक शो और इसी तरह के अभियान कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगा दिया था। फिर 15 जनवरी को इसने प्रतिबंध को 22 जनवरी तक बढ़ा दिया था ।
ये भी पढ़े-Bihar Top10 News 21January 2022 | पटना में 10 करोड़ रुपये की लूट
02-पीएम मोदी आज देश के जिलाधिकारियों से किये संवाद, सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की लेंगे रिपोर्ट
प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे विभिन्न जिलों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत किये ।और प्रधानमंत्री सीधे प्रगति के बारे में फीडबैक लेंगे और जिलों में सरकारी योजनाओं व कार्यक्रमों के कार्यान्वयन की स्थिति पेश करेंगे।
03-दिल्ली-एनसीआर में बारिश के साथ हुई शनिवार की सुबह, येलो अलर्ट जारी
दिल्ली एनसीआर में शनिवार की सुबह बारिश की ठंडी बूंदों ने मौसम का मिजाज बदला । मौसम विभाग ने इस बारे में शुक्रवार देर रात अपडेट जारी कर दिया था। आज शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएंं चलने व बारिश की संभावना जताई गई है । आज अधिकतम तापमान 16 व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है।
ये भी पढ़े-मुजफ्फरपुर आबकारी विभाग द्वारा जब्त हजारों लीटर विदेशी शराब को नष्ट कर दिया गया।
04-पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, चेक करें अपने शहर में आज का रेट
महंगाई के मोर्चे पर आम लोगों के लिए अच्छी खबर है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज (22 January) के लिए पेट्रोल और डीजल का भाव जरी की दिल्ली में पेट्रोल का दाम 95.41 रुपये जबकि डीजल का दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 109.98 रुपये व डीजल की कीमत 94.14 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 104.67 रुपये जबकि डीजल का दाम 89.79 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 101.40 रुपये लीटर है तो डीजल 91.43 रुपये लीटर है।
05-कांग्रेस में शामिल होते-होते रह गए प्रशांत किशोर, प्रियंका गांधी वाड्रा ने बताई वजह
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर थाम सकते थे कांग्रेस का दामन. लेकिन कई कारणों से नहीं बन सकी बात. कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने खुद ये बात कही है. प्रियंका गांधी ने बताया कि पीके पिछले ही साल कांग्रेस जॉइन करने वाले थे.लेकिन ऐसा हुआ नहीं. न्यूज चैनल एनडीटीवी के एक कार्यक्रम में प्रियंका गांधी ने यह बात कही.
ये भी पढ़े-मुजफ्फरपुर जिले में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
06-तीसरी लहर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, महाराष्ट्र और कर्नाटक में 48 हजार से अधिक नए केस
। देश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर में नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र कर्नाटक में कोरोना के सबसे ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। तीसरी लहर में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच तमिलनाडु में लाकडाउन लगा दिया गया है। यह लाकडाउन अभी 23 जनवरी तक लगाया गया है। आठ महीने बाद 20 लाख से ज्यादा हो गए हैं। दैनिक संक्रमण दर बढ़कर 18 प्रतिशत के करीब पहुंच गई है
07-जगह बदलने पर नहीं होगी नए वोटर आईडी कार्ड की जरूरत
अब राज्य या शहर बदलने पर नए वोटर आईडी कार्ड की जरूरत नहीं होगी। चुनाव आयोग ने 11वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर 25 जनवरी 2021 को देशभर में डिजिटल मतदाता पहचान पत्र या इलेक्ट्रॉनिक इलेक्टोरल फोटो आईडी कार्ड, जिसे e-EPIC के नाम से जानते हैं, इस सुविधा की शुरुआत की थी । शहर या राज्य बदलने वालों को इसका सबसे ज्यादा लाभ है।
08-लखनऊ में दुल्हन को घर की बजाए डेंटल कालेज लेकर पहुंचा दूल्हा
लखनऊ निवासी अभिषेक सिंह की बारात आलमबाग से कानपुर को गई थी। शादी के बाद शुक्रवार सुबह विदाई हुई। शुक्रवार को ही अभिषेक की बीडीएस फाइनल ईयर की 11 बजे से परीक्षा थी। परीक्षा में देर होने की वजह से अभिषेक दुल्हन के साथ सीधे परीक्षा देने पहुंच गया।
09-राजस्थान में कोरोना का महाब्लास्ट, एक दिन में 16 हजार से आए ज्यादा केस
गहलोत सरकार की शादी समारोह में छूट की गाइडलाइन के लागू होने से पहले ही राजस्थान में कोरोना वायरस का ऐसा महाब्लास्ट हुआ है कि पिछले सारे रिकॉर्ड ही तोड़ डाले. शुक्रवार को एक ही दिन में प्रदेश में कोरोना के 16878 मामले आए हैं, जिसमें से अकेले जयपुर में 4035 कोरोना संक्रमित मिले हैं. प्रदेश में कोरोना से पीड़ित 15 लोगों ने दम तोड़ दिया है.
10-बिहार में मेहरौना से सीतामढ़ी जिला के भिट्ठामोड़ तक बनेगी राम-जानकी फोरलेन सड़क
बिहार राज्य में राम जानकी मार्ग उत्तर प्रदेश सीमा पर स्थित मेहरौना से शुरू होकर सीतामढ़ी जिले में नेपाल के अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित भिट्ठा मोड़ तक जाती है. इसकी लंबाई लगभग 240 किमी है. पीएम पैकेज बिहार-2015 के अंतर्गत इस पथ के 200 किमी भाग को फोरलेन सड़क में विकसित करने का काम एनएचआई द्वारा सिवान से मशरख, सत्तर घाट होते हुए चकिया तक डीपीआर तैयार कराया जा रहा है.
इस आर्टिकल को शेयर करे
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद