Bihar Top10 News 21January 2022 | पटना में 10 करोड़ रुपये की लूट
We News 24» रिपोर्टिंग / दीपक कुमार
आज तारीख है 21 जनवरी 2022 और हम लेकर आये है बिहार 10 बड़ी खबरे तो आइये एक नजर डालते है इन खबरों पर
1-पटना में 10 करोड़ रुपये की लूट
तीन बदमाश अपने साथ तीन बैगों में भरकर आभूषण ले गए हैं जबकि एक को भागने के क्रम में स्थानीय लोगों ने अपाचे बाइक के साथ दबोच लिया। ग्राहक बनकर घुसे लुटेरों ने दुकान में फायरिंग भी की। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ है।
2-बिहार के 16 हजार ग्राम सचिव और न्यायमित्रों के लिए अच्छी खबर
सरकार ने ग्राम कचहरी सचिव के नियत मानदेय एवं ग्राम कचहरी न्यायमित्र की नियत फीस की राशि के भुगतान के लिए कुल 47 करोड़ 3 लाख 40 हजार रुपये राशि आवंटित कर दी है। पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने यह जानकारी दी।
ये भी पढ़े-मुजफ्फरपुर आबकारी विभाग द्वारा जब्त हजारों लीटर विदेशी शराब को नष्ट कर दिया गया।
2-बिहार की महिला विधायक ने सरकार से कहा खुलवाएं शराब की लाइसेंसी दुकान
वैशाली जिले के राजापाकर विधानसभा की कांग्रेस विधायक प्रतिमा कुमारी ने शराबबंदी को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री पर हठधर्मिता का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने बड़ी मांग भी कर दी है।विधायक ने कहा कि सरकार शराबबंदी खत्म करे। शराब की दुकानें खुलवाए ताकि जहरीली शराब से लोगों की मौत नहीं हो।
4-बिहार में होगी बारिश और गिरेंगे ओले
बिहार में कोल्ड डे की स्थिति लगातार दो दिन बारिश व ओला गिरने के आसार 26 जनवरी से मौसम में हल्का सुधार होने की उम्मीद चौथे दिन भी बढ़ी पछुआ से कनकनी 24 घंटे के दौरान बदलेगा हवा का रुख
ये भी पढ़े-मुजफ्फरपुर जिले में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
5-मुजफ्फरपुर जिले में युवक की पीट-पीटकर हत्या
मुज़फ्फरपुर: जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के केरमा में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया। मृतक की पहचान गोलू राय के रूप में हुई है।
6-सीतामढ़ी में सद्भावना एक्सप्रेस से 45 वर्षीय युवक की मौत
दिल्ली से रक्सौल जा रही सद्भावना एक्सप्रेस से 45 वर्षीय युवक की मौत बताया जा रहा है कि युवक अपने एक मित्र के साथ बाइक से बाजपट्टी से सीतामढ़ी आ रहा था उसी दौरान बाइक चालक आगे बढ़ गया और पीछे बैठा युवक पैदल आने लगा उसी दौरान युवक ट्रेन हादसे का शिकार हो गया। युवक की पहचान कोट बाजार वार्ड नम्बर 7 निवासी अजय कुमार के रूपमे हुआ है।
7-बिहार के दरभंगा में चचेरी दो बहनों की हत्या
दरभंगा। बहादुरपुर थानाक्षेत्र के पुरखोपट्टी की अपहृत दो चचेरी बहनों की हत्या को लेकर लोगों का आक्रोश भड़क गया। भाकपा माले और सीपीआइएम के बैनर तले लोगों ने अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन किया।
8-बिहार में कोरोना संक्रमण को देख नई गाइडलाइन जारी
बिहार सरकार ने वर्तमान में लागू सभी बंदिशों को छह फरवरी तक विस्तारित करने का निर्णय लिया है। इस संबंध मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट करके जानकारी दी है। सीएम ने अनुरोध किया है कि राज्यवासी विशेष सावधानी बरतें एवं सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
9-पवन सिंह और अनुपमा यादव के इस भोजपुरी गाने ने बनाया रिकॉर्ड
भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह की तुलना मोहम्मद रफी से की जाती है. पवन सिंह की गायकी और अभिनय दोनों ने भोजपुरी के दर्शकों को अपना दीवाना बना रखा है. इसी के साथ अनुपमा यादव की मखमली आवाज भी भोजपुरी के दर्शकों को खूब पसंद आती है.पवन सिंह और अनुपमा यादव के 'ले लो पुदीना' गाना यूट्यूब पर व्यूज का पहाड़ खड़ा कर दिया है.
10बिहार में शुरू हुई सियासी उठापटक
बिहार में सत्ताधारी गठबंधन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के घटक दलों के बीच मचे घमासान के बीच राज्य के सबसे बड़े दल राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की सक्रियता बढ़ गई है.RJD के नेता अब NDA घटक दलों से मिल रहे है, जिसको लेकर राज्य में नए सियासत समीकरण बनने के आसार के कयास लगाए जाने लगे हैं.
इस आर्टिकल को शेयर करे


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद