Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    मंत्री लेसी सिंह का भतीजा अठिया समेत 7 गिरफ्तार



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24» रिपोर्टिंग / ललित भगत 

    पूर्णियाः रिंटू सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी और मंत्री लेसी सिंह के भतीजा अटिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. कई दिनों से इसकी चर्चा हो रही थी लेकिन शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी पुष्टि कर दी गई कि अटिया समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. अटिया पर 25 हजार रुपये का इनाम भी था. इस संबंध में पूर्णिया के एसपी दयाशंकर ने पूरी जानकारी दी है.


    ये भी पढ़े-मनियारी थाना पुलिस ने चलाया गया सघन वाहन जांच अभियान।


    लगातार हो रही थी छापेमारी

    दरअसल, पूर्णिया के बहुचर्चित तीन हत्याकांडों के आरोपी आशीष सिंह उर्फ अटिया को काफी दिनों से पुलिस को तलाश भी थी. बेनी सिंह, रिंटू सिंह और नीरज झा की हत्या का आरोप है. हालांकि अभी भी पुलिस की गिरफ्त से नीरज झा हत्याकांड का मुख्य शूटर बाहर है. आशीष उर्फ अटिया की गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस छापेमारी कर रही थी.

    ये भी पढ़े-मुज़फ्फरपुर जिला पुलिस को मिली सफलता, हथियार के साथ दो अपराधियों को किया गिरफ्तार।


    बताया जाता है कि पुलिसिया पूछताछ में अटिया ने मंत्री के किसी भी तरह की संलिप्ता से इनकार किया है. रिंटू सिंह हत्याकांड में मंत्री लेसी सिंह के भतीजे का नाम आने के बाद काफी चर्चा में यह कांड रहा था. एसपी दयाशंकर ने कहा कि आशीष उर्फ अटिया ने बेनी सिंह और रिंटू सिंह को मारा है, 


    जबकि नीरज झा हत्याकांड का षड्यंत्रकर्ता है. तीनों ही हत्या के पीछे अटिया ने आपसी रंजिश को इसका कारण बताया है. नीरज झा हत्याकांड में बस स्टैंड बैरियर वसूली का मामला बताया गया है. बता दें कि अटिया और उसके गुर्गों की गिरफ्तारी के लिए पूर्णिया एसपी दयाशंकर ने स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया था. इसमें डीएसपी लेवल के अधिकारी भी थे. अब अटिया की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने चैन की सांस ली है. 

    इस आर्टिकल को शेयर करे 


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .



    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728