पंजाब में आम आदमी पार्टी की राह हुयी मुश्किल ,जनता चुनेगी अपना सीएम
We News 24» रिपोर्टिंग / देवेंदर सिंह
चंडीगढ़: पंजाब जीतने की आस लिए बैठी आम आदमी पार्टी की राह लगातार मुश्किल होती जा रही है। किसान संगठन के अलग से चुनाव लड़ने के ऐलान ने पार्टी की परेशानी बढ़ा दी है और उसको एक बार फिर से अपने सीएम उम्मीदवार के नाम को लेकर जनता का रुख करना पड़ रहा है। हालांकि कुछ समय पहले तक आम आदमी पार्टी के पंजाब अध्यक्ष भगवंत मान को बतौर पंजाब सीएम उम्मीदवार माना जा रहा था, लेकिन अब पार्टी ने फिर से नए चेहरे की तलाश शुरू कर दी है।
ये भी पढ़े-यूपी विधानसभा में एक तीर से कई निशाने साधेगी बीजेपी, इस बार सीएम योगी यहां से लड़ेंगे चुनाव
जानकारी के अनुसार, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मोहाली में एक नंबर 7074870748 जारी करने जा रहे हैं, जिसमें वह इस नंबर पर जनता से सीएम चेहरे को लेकर राय मांगेंगे। आम आदमी पार्टी ने कैंपेन को "जनता चुनेगी अपना सीएम" नाम दिया है।जबकि माना जा रहा था कि अगले एक हफ्ते में भगवंत मान के नाम का ऐलान बतौर पंजाब सीएम उम्मीदवार के तौर पर पार्टी की तरफ से कर दिया जाएगा, लेकिन अब ऐसा होता दिख नहीं रहा है।
ये भी पढ़े-क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में कल्याणपुर ने अमरख को हराकर कप पर जमाया कब्जा।
केजरीवाल ने माना होगा नुकसान
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि किसान संगठनों के अलग चुनाव लड़ने से आम आदमी पार्टी को डेफिनेटली पंजाब में नुकसान होगा।पंजाब में चुनाव प्रचार के लिए आए आम आदमी पार्टी के कन्वीनर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोहाली में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी बात किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल से अलायंस के लिए चल रही थी और राजेवाल खुद उनके घर पर भी आए थे, लेकिन तब तक आम आदमी पार्टी पंजाब में 90 विधानसभा सीटों पर टिकट बांट चुकी थी और 117 में से 27 सीटें बाकी बची थीं और राजेवाल ने 60 टिकटों की मांग की थी।
ये भी पढ़े-मकर संक्रांति पर सूर्य व शनि का साथ ,जानिए इस त्योहार पर खिचड़ी की महत्ता के बारे में
केजरीवाल ने राजेवाल को कहा कि ये 90 के 90 आपके और किसानों के ही बच्चे हैं, रही बात गठबंधन की तो बाकी सीटों में से आम आदमी पार्टी से किसान संगठन 10-15 सीटों में से जो चाहे ले सकते हैं, लेकिन जिन लोगों को हम टिकट दे चुके हैं, उनको नहीं बदला जाएगा।
इस आर्टिकल को शेयर करे


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद