कांग्रेस पार्टी ने जारी की यूपी चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट, रेप पीड़िता की मां का भी नाम शामिल
We News 24» रिपोर्टिंग / आरती गुप्ता
नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी ने आज उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अपनी पहली सूची जारी की। 125 प्रत्याशियों की सूची में 50 महिलाओं को टिकट दिया गया। लिस्ट जारी करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, ''हमने प्रयास किया है कि संघर्षशील और पूरे प्रदेश में नई राजनीति की पहल करने वाले प्रत्याशी हों।''
ये भी पढ़े-पंजाब में आम आदमी पार्टी की राह हुयी मुश्किल ,जनता चुनेगी अपना सीएम
प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, ''इस सूची में 40% महिलाएं और 40% युवा हैं। महिलाओं में कुछ पत्रकार, एक अभिनेत्री, कुछ संघर्षशील महिलाएं और कुछ समाज सेविकाएं हैं। यह महिलाएं हैं, जिन्होंने अपने जीवन में बहुत अत्याचार देखा और उसके खिलाफ लड़ा।''उन्होंने कहा कि इस लिस्ट में उन्नाव रेप पीड़िता की मां आशा सिंह भी शामिल हैं। इसके साथ ही मानदेय बढ़ाने के लिए आंदोलन की अगुवाई करने वाली आशा कार्यकर्ता पूनम पांडे को हमने शाहजहांपुर से मैदान में उतारा है।
यंहा देखे पूरी लिस्ट -
उन्होंने कहा, "हमारा उद्देश्य अपनी पार्टी और अपने उम्मीदवारों को लोगों के मुद्दों पर लड़ने के लिए मजबूत करना है। हम नकारात्मक अभियान में शामिल नहीं होंगे। हमारा अभियान विकास और दलितों और पिछड़ों की प्रगति के बारे में होगा। मैंने यूपी में जो शुरुआत की है, उसे जारी रखूंगी और चुनाव के बाद भी राज्य में रहूंगी। मैं राज्य में पार्टी को और मजबूत करूंगी।
"पिछले बार कुछ खास नहीं करने वाली कांग्रेस ने इस बार राज्य में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को देखते हुए लैंगिक समानता पर ध्यान केंद्रित किया है। इनमें से कुछ मामले, जिनमें हाथरस में एक दलित महिला के साथ सामूहिक बलात्कार और उन्नाव का मामला शामिल है
ये भी पढ़े-यूपी विधानसभा में एक तीर से कई निशाने साधेगी बीजेपी, इस बार सीएम योगी यहां से लड़ेंगे चुनाव
बता दें कि कांग्रेस ने पहले की चुनावों के लिए ''लड़की हूं, लड़ सकती हूं'' का नारा दिया है। प्रियंका ने ऐलान किया है कि वह इस बार प्रदेश चुनावों में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को टिकट देंगी।
इस आर्टिकल को शेयर करे
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद