6 सूत्री मांगों पर चर्चा के लिए एआईडीएसओ ने कुलपति समेत सभी सिंडीकेट सदस्यों को ज्ञापन सौंपा।
We News 24» रिपोर्टिंग / उमाशंकर गिरी
मुजफ्फरपुर : आज 5 जनवरी को विश्वविद्यालय सिंडीकेट की बैठक में चर्चा के लिए एआईडीएसओ की ओर से 6 सूत्री मांगों का ज्ञापन कुलपति एवं सभी सिंडीकेट सदस्यों को सौंपा। जो निम्नलिखित है-
1. छात्रों के रिजल्ट में गड़बड़ी करने वाले दोषियों को दंडित किया जाए एवं सर्टिफिकेट व रिजल्ट के काम में लगे दागी एजेंसी को विश्वविद्यालय से बाहर किया जाए।
2. स्नातक प्रथम खंड एवं पीजी प्रथम सेमेस्टर के रिजल्ट में व्याप्त गड़बड़ी को अविलंब दूर किया जाए।
ये भी पढ़े-क्या आ गया कोरोना की तीसरी लहर, भारत में एक दिन में 58 हजार केस दर्ज
3. छात्रों की विभिन्न समस्याओं जैसे सर्टिफिकेट, रिजल्ट में सुधार, कन्या उत्थान योजना आदि के लिए समय सीमा के साथ एक उचित प्रक्रिया बनाई जाए एवं इस हेतु एक अधिकारी को जिम्मेवारी दी जाए।
4. बिहार सरकार की छात्राओं को निशुल्क शिक्षा देने के कानून को सभी कॉलेज एवं विश्वविद्यालय स्तर पर लागू कराई जाए।
5. सत्र नियमित किया जाए एवं पठन-पाठन का माहौल कायम किया जाए।
6. विश्वविद्यालय में व्याप्त हर तरह की अराजकता एवं भ्रष्टाचार को दूर किया जाए।
ये भी पढ़े-मुजफ्फरपुर जिले में दिन दहाड़े पंजाब नेशनल बैंक में डकैती, अपराधियों ने की छह राउंड फायरिंग
वही रामेश्वर कॉलेज के छात्रों ने एआईडीएसओ के नेतृत्व में रिजल्ट में व्याप्त गड़बड़ी के विरोध में विश्वविद्यालय प्रशासन का पुतला फूंका। रिजल्ट में गड़बड़ी को अविलंब दूर नहीं किया गया तो आगे संगठन की ओर से आंदोलन तेज किया जाएगा।
कार्यक्रम में एआईडीएसओ के जिलाध्यक्ष शिव कुमार, सह सचिव राजन कुमार, रुपेश तिवारी, अजय कुमार, दिनेश कुमार, चंदन कुमार, करण सिंह आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।
इस आर्टिकल को शेयर करे
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद