Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    क्या आ गया कोरोना की तीसरी लहर, भारत में एक दिन में 58 हजार केस दर्ज



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24» रिपोर्टिंग / आरती गुप्ता 

    दिल्ली: भारत के दैनिक कोविड-19 (Covid-19) मामलों ने मंगलवार को महाराष्ट्र  दिल्ली, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और तमिलनाडु जैसे कई राज्यों में तेजी से कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं. संक्रमण दर में लगातार वृद्धि हो रही है. ताजा रिपोर्ट के अनुसार, एक दिन में 50,000 कोविड केस का आंकड़ा पार कर लिया है.  इस रिपोर्ट को दर्ज करने के समय उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, बिहार, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, केरल, गोवा, पंजाब और तेलंगाना में मामले दर्ज किए गए. 


    ये भी पढ़े-मुजफ्फरपुर जिले में दिन दहाड़े पंजाब नेशनल बैंक में डकैती, अपराधियों ने की छह राउंड फायरिंग


    देश में पिछले 24 घंटे में 55.4 फीसदी केसों में वृद्धि के साथ COVID-19 के 58,097 नए मामले दर्ज किए गए हैं. इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 35,018,358 पहुंच गई है. वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या भी 2 लाख पार कर चुकी है. पूरे देश में फिलहाल एक्टिव मामलों की कुल संख्या 214,004 है. इस बीच आज महाराष्ट्र में 18 हजार से ज्यादा और दिल्ली में लगभग साढ़े पांच हजार मामले सामने आए हैं. वहीं ओमीक्रॉन के मामले बढ़कर 1,940 हो गए हैं. इनमें से 766 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं या दूसरे स्थान को चले गए हैं. अब तक 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ओमीक्रॉन के मामले मिल चुके हैं. सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र, दिल्ली, केरल, राजस्थान, गुजरात और तमिलनाडु में सामने आए हैं. देश में कोविड-19 टीकाकरण मंगलवार को 147.62 करोड़ (1,47,62,53,454) को पार कर गया. शाम 7 बजे तक 87 लाख (87,66,164) से अधिक वैक्सीन की खुराक दी गई. 

    ये भी पढ़े-हम नेता के परिवार समेत JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह कोरोना संक्रमित



    दिल्ली में तेजी से फैल रहा संक्रमण


    कोरोना की रफ्तार दिल्ली में थमने का नाम नहीं ले रही है. 5481 मामले और 8.37% की संक्रमण दर के बीच सरकार ने पाबन्दी बढ़ा दी है. नाईट कर्फ्यू के साथ साथ वीकेंड कर्फ्यू भी लगाया गया है, हालांकि लोग भी पूरी तरह लापरवाह दिखाई दे रहे हैं. दिल्ली के सबसे बड़े कोरोना अस्पताल लोकनायक अस्पताल के अंदर जहां देह से दूरी के नियम को तोड़ते नज़र आये तो दूसरी तरफ अस्पताल के ठीक बाहर लापरवाह लोग बिना मास्क के घूमते नज़र आए. 


    सक्रिय मामलों में 26,248 की बढ़ोतरी


    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक 37,379 नए मामलों के साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 3.49 करोड़ को पार कर गया है। इस दौरान 124 और लोगों की जान भी गई है और मृतकों की संख्या भी 4.82 लाख हो गई है। सक्रिय मामलों में 26,248 की बढ़ोतरी हुई है। वर्तमान में सक्रिय मामले 1,71,830 हो गए हैं, जो कुल मामलों का 0.49 प्रतिशत है।


    एक दिन में मिले कोरोना मामलों की संख्या :

    महाराष्ट्र: 18,466

    दिल्ली: 5.481

    बंगाल: 9,073

    कर्नाटक: 2,479

    तमिलनाडु: 2,731

    गुजरात: 2,265

    राजस्थान: 1,137

    आंध्र प्रदेश: 334

    बिहार: 893

    ओडिशा: 680

    हिमाचल: 260

    केरल: 3,640

    पंजाब: 1,027

    गोवा: 592

    तेलंगाना: 1,052  

    इस आर्टिकल को शेयर करे 


    1. Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728