अरविंद केजरीवाल हुए कोरोना पॉजिटिव ,पिछले पांच दिनों में इन जगहों पर गए थे केजरीवाल
We News 24» रिपोर्टिंग /दीपक कुमार
नई दिल्ली: दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव पाए गए. केजरीवाल ने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है. ये जानकारी केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा, हल्के लक्षण के साथ टेस्ट में कोविड पॉजिटिव पाए गए. घर में खुद को आइसोलेट कर लिया है. जो लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए, कृपया खुद को अलग कर लें और अपना टेस्ट करवाएं.
ये भी पढ़े-सीतामढ़ी में सावित्री बाई फुले की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
दिल्ली में सोमवार को 24 घंटों में 4,099 नए मामलों के साथ पॉजिटिविटी रेट में वृद्धि दर्ज की गई है. एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 6.46 फीसदी है. 6,288 COVID-19 मरीज और संदिग्ध मामले होम आइसोलेशन में हैं. सोमवार को दिल्ली में एक कोविड मरीज की मौत दर्ज की गई. जानकारों के मुताबिक, दिल्ली में सबसे ज्यादा मामले ओमीक्रॉन वेरिएंट से हो रहे हैं.
ये भी पढ़े-खादी ग्राम उद्योग मेले का उद्घाटन मुजफ्फरपुर बीबी कॉलेजिएट कैंपस में हुआ.
पिछले पांच दिनों में इन जगहों पर गए थे सीएम केजरीवाल :
1. तीन जनवरी को देहरादून में जनसभा की थी
2. दो जनवरी को लखनऊ में जनसभा की थी
3. एक जनवरी को अमृतसर स्थित राम तीर्थ मंदिर पहुंचे थे
4. 31 दिसंबर को पंजाब गए थे जहां वह पटियाला में शांति मार्च में शामिल हुए थे
5. 30 दिसंबर को चंडीगढ़ में विजय यात्रा में लिया था हिस्सा
इस आर्टिकल को शेयर करे
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद