Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    हम नेता के परिवार समेत JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह कोरोना संक्रमित



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24» रिपोर्टिंग /अमिताभ मिश्रा 

    पटना : बिहार में भी कोरोना  तेजी से पैर पसारने  लगा है. महाराष्ट्र के बाद अब कोरोना ने बिहार  राजनीती  गलियारों को भी अपने अपने चपेट में ले लिया .  हम पार्टी के प्रमुख जीतन राम मांझी के  परिवार के 18 सदस्यों के साथ पॉजिटिव पाए गये. वहीं सोमवार को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह कोरोना संक्रमित हो गये हैं. उधर जदयू कार्यालय के अंदर गार्ड समेत 5 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया. जिसके बाद जदयू कार्यालय को सील कर दिया गया है.


    ये भी पढ़े-अरविंद केजरीवाल हुए कोरोना पॉजिटिव ,पिछले पांच दिनों में इन जगहों पर गए थे केजरीवाल



    कोरोना की तीसरी लहर ने अब बिहार के राजीनिक गलियारे में भी एंट्री ले ली है. जदयू कार्यालय में कोरोना संक्रमित मिलने की खबर सामने आयी ही थी कि थोड़ी ही देर बाद जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के कोरोना पॉजिटिव होने की बात सामने आ गयी. ललन सिंह ने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है.


    ये भी पढ़े-सीतामढ़ी में सावित्री बाई फुले की जयंती धूमधाम से मनाई गई।

    गौरतलब है कि सोमवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी कोरोना संक्रमित पाए गये. हम सुप्रीमो के अलावा उनके परिवार में पत्नी शांति देवी, बेटी पुष्पा मांझी, बहू दीपा मांझी सहित 18 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. इनमें पूर्व सीएम की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं.पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान ने बताया कि सभी लोग गया स्थित अपने गांव महकार में हैं. वहीं पर सभी का इलाज चल रहा है.

    ये भी पढ़े-खादी ग्राम उद्योग मेले का उद्घाटन मुजफ्फरपुर बीबी कॉलेजिएट कैंपस में हुआ.




    बता दें कि बिहार में कोरोना संक्रमण के फिलहाल 1385 सक्रिय मामले हैं. स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को ये आंकड़ा जारी किया है. रिकवरी रेट में अभी गिरावट दर्ज की गयी है. सूबे का रिकवरी रेट अभी 98.15 प्रतिशत है. पटना में संक्रमण सबसे अधिक फैला है. रोजाना यहां नये मामले अब तेजी से बढ़ रहे हैं. पटना में बड़ी संख्या में इस बार डॉक्टर भी पॉजिटिव पाए गये हैं. एनएमसीएच के डॉक्टरों में कोरोना संक्रमण तेजी से फैला है जो चिंता का विषय बना हुआ है. 

    इस आर्टिकल को शेयर करे 


    1. Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728