Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    BREAKING:30 जनवरी 2022 | खबर 10 तक में देखे 10 बड़ी खबरे | क्या लालू प्रसाद फिर से जायेंगे जेल ?



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24» रिपोर्टिंग / दीपक कुमार 

    नई दिल्ली : आज तारीख है 30 जनवरी दिन शनिवार  साल 2022 हिन्दू कलेंडर के मुताबिक माघ महिना का कृष्ण पक्ष विक्रम संवत् 2078 है और  आज   प्रदोष व्रत, त्रयोदशी व्रत के साथ-साथ  महात्मा गांधी का पुण्यतिथि भी है  वैसे तो हम सभी हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर 



     01-गणतंत्र दिवस समारोह की समापन विजय चौक का आसमान जगमगाया, दिखा भव्य नजारा

     29 जनवरी की शाम को  बीटिंग रिट्रीट समारोह के साथ ही गणतंत्र दिवस समारोह का  दिल्ली की विजय चौक पर समापन हो गया। दिल्ली की विजय चौक पर इसका आयोजन किया जाता है। आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में इस समारोह को 'आजादी का अमृत महोत्सव' के रूप में मनाया गया। पहली बार यहां पर लेजर शो का आयोजन किया गया। समारोह का मुख्य आकर्षण  मार्शल संगीत की धुनें रहा। 



    02-एक बार फिर चारा घोटाले में बढ़ सकती हैं लालू प्रसाद की मुश्किलें

    सीबीआई की विशेष अदालत में डोरंडा कोषागार से जुड़े चारा घोटाला मामले में आज शनिवार को बहस पूरी हो गई. सीबीआई कोर्ट इस मामले में 15 फरवरी को फैसला सुनायेगा. कोर्ट ने बहस पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है. बिहार के पूर्व सीएम और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव समेत 101 आरोपी हैं. इससे एक बार फिर लालू प्रसाद की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. लालू प्रसाद फिलहाल जमानत पर हैं. आपको बता दें कि डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ की अवैध निकासी हुई थी.



    03-बिहार MLC चुनाव को लेकर NDA में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय

    बिहार विधान परिषद की 24 सीटों पर चुनाव होना वाला है. एनडीए (NDA) में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला भी फाइनल हो गया है. इसे लेकर बीजेपी और जदयू ने शनिवार को संयुक्त रूप से संवाददाता सम्मेलन किया BJP - 13 JDU - 11 LJP - 1 सीट मिला बीजेपी कोटे से 



    04-सीएम योगी का समाजवादी पार्टी  पर बड़ा हमला 

    सीएम  योगी ने गाजियाबाद में कहा जो लोग कभी मुरादाबाद, स्याना में आतंक का पर्याय थे वो पांच सालों तक बिल में छिपे हुए थे। लेकिन चुनाव आते ही बाहर आ गए हैं। आपको बताते चले की यूपी विधानसभा के पहले चरण में तीन जिलों में चुनाव होने हैं



    05-यूपी चुनाव के एग्जिट पोल पर चुनाव आयोग ने लगाया रोक 

    उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से 7 मार्च तक विधानसभा चुनाव से सम्बन्धित एग्जिट पोल के प्रकाशन और प्रसारण पर उ त्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने प्रतिबंध लगा दिया गया है. इसका उल्लंघन करने वाले व्यक्ति को दो वर्ष तक का कारावास या जुर्माने या दोनों से दंडित किया जाएगा. यह आदेश निर्वाचन आयोग की तरफ से लिया गया है.



    04- पेट्रोल-डीजल की टेंशन होगी खत्म 10 रुपए प्रति लीटर में मिलेगा ईंधन 

    अगर आप पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम से परेशान है तो ये खबर आपके लिए अब  महज 10 रुपए प्रति लीटर आप  भर सकते है फर्राटा, नहीं होगी पेट्रोल-डीजल की टेंशन हाइ़ड्रोजन ईंधन से आपकी कार चलाने के लिए महज 50 पैसे प्रति किमी की लागत आने वाली है. बहुत जल्द देश में हाइ़ड्रोजन चलित कार मार्केट में होंगी. जिसके बाद आपको 10 रुपए प्रति लीटर में  ईंधन मिलेगा 



    05-बहन के आरोपों पर नवजोत सिंह सिद्धू की सफाई, कहा मरी मां को कब्र से निकालकर ले आई

    पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू बहन सुमनजोत कौर द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब में कहा  की यह घटिया राजनीति है राजनीति के लिए 40 साल पहले मरी हुयी मेरी मां को कब्र से निकाल ले आई।



      06-उत्तराखंड के डाक्टरों ने सोमवार से प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी 

    देहरादून। जिला चिकित्सालय (कोरोनेशन अस्पताल) की इमरजेंसी में चिकित्सक, फार्मेसिस्ट व अन्य कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट के मामले को लेकर आक्रोश अभी थमा नहीं है। आरोपितों पर मुकदमा दर्ज होने के बाद चिकित्सकों ने कार्य बहिष्कार वापस ले लिया था। लेकिन अभी तक आरोपितो की गिरफ्तार नहीं होने से चिकित्सक व अन्य कार्मिकों ने सोमवार से प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी 



    07-झारखंड के स्कूली बच्चो के लिए ख़ुशख़बरी  31 जनवरी के बाद खुलेंगे सभी  स्कुल

    झारखंड राज्य में कोरोना के कारण लंबे समय से बंद चले आ रहे स्‍कूलों को खोलने की कवायद तेज हो गई है। श‍िक्षा मंत्री जगरनाथ महतो स्‍कूल बंद रहने से खुद काफी च‍िंंत‍ित नजर आ रहे हैं। उन्‍होंने स्‍कूलों को खोलने की हर संभव कवायद तेज कर दी है। कहा है क‍ि 31 जनवरी के बाद हर हाल में स्‍कूल खोल द‍िए जाएंगे। 



    10-आतंकियों हमले में पुलिस कांस्टेबल शहीद

    दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के हसन पुरा इलाके में आतंकियों ने एक बार फिर अचानक पुलिस कर्मी पर हमला किया है.इस हमले में पुलिस कर्मी को तुरंत अस्पताल में भरती कराया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया . 


    इसी के साथ मै दीपक कुमार आपसे विदा लेता हु जल्द मिलेगे  अन्य दूसरी खबर में अगर खबर अहम लगे तो कृपया हमारे यूट्यूब चैनल को लाइक सबस्क्राइब और शेयर जरुर करे ,नमस्कार धन्यवाद ,

    यंहा देखे वीडियो -



    इस आर्टिकल को शेयर करे 


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें 






    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728