उत्तर प्रदेश चुनाव कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट 61 में से 24 महिला प्रत्याशि
We News 24» रिपोर्टिंग / दीपक कुमार
लखनऊ : उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए सियासी घमासान जोरों पर है। तमाम पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने आज यूपी विधानसभा चुनाव के लिए 61 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में कांग्रेस ने 24 महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया।
ये भी पढ़े-BREAKING:30 जनवरी 2022 | खबर 10 तक में देखे 10 बड़ी खबरे | क्या लालू प्रसाद फिर से जायेंगे जेल ?
कांग्रेस ने जो लिस्ट जारी की है उसमें हाथरस से कुलदीप कुमार सिंह, कासगंज से कुलदीप पांडे, बीसलपुर से शिखा पांडे, लखीमपुर से रवि शंकर त्रिवेदी, गैरीगंज से फतेह बहादुर, सुलतानपुर से फिरोज़ अहमद खान, कन्नौज से विनीता देवी, गोविंद नगर से करिश्मा ठाकुर, हमीरपुर से राज कुमारी, अयोध्या से रीता मौर्य शामिल हैं. खास बात ये है कि इस लिस्ट में कई महिला उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
आपको बता दें कि जहां कांग्रेस ने 125 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में 50 महिलाओं को टिकट दिया। वहीं 41 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में 16 महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया है। इसके अलावा तीसरी लिस्ट में 37 महिलाओं को टिकट दिया है।
कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की पार्टी प्रभारी प्रियंका गांधी ने कुछ महीने पहले ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान की शुरुआत करते हुए घोषणा की थी कि विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को दिए जाएंगे।
आपको कि यूपी में कुल 403 सीटें हैं. यहां सात चरणों में मतदान होना है। इन चरणों के तहत 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होगा। नतीजे 10 मार्च को बाकी राज्य (पंजाब, मणिपुर, उत्तराखंड और गोवा) के साथ आएंगे।
इस आर्टिकल को शेयर करे


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद