BREAKING:31 जनवरी 2022 | खबर 10 तक में देखे 10 बड़ी खबरे | बागी हुए NDA के मकेश साहनी कहा पीएम और सीएम मुर्दाबाद के नारे लगाएंगे
We News 24» रिपोर्टिंग / दीपक कुमार
नई दिल्ली : नमस्कार मै हु दीपक कुमार और आप देख रहे है वी न्यूज 24 आज तारीख है 31 जनवरी दिन सोमवार साल 2022 हिन्दू कलेंडर के मुताबिक माघ माघ कृष्णा चतुर्दशी विक्रम संवत् 2078 है और आज दर्श अमावस्या, सोमवती अमावस्या है . वैसे तो हम सभी हर रोज हम अलग-अलग खबरों से रूबरू होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। कुछ याद रहता कुछ भूल जाते है कुछ खबरें ऐसी होती हैं, जिनका सीधा असर जीवन पर परता है , तो आज हम आपके लिए खबरों के समुन्द्र से 10 अहम खबर निकाल कर लाये है जो जो इस प्रकार है
ये भी पढ़े-सिकंदर पुर स्थित गाँधी स्मृति पुस्तकालय में 74 वी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
आज से से शुरू हो रहा है संसद का बजट सत्र
संसद का बजट सत्र सोमवार (31 जनवरी ) से शुरू हो रहा है। राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार शाम कल से शुरू हो रहे संसद के बजट सत्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सभी सांसदों से सत्र शुरू होने से 48 घंटे पहले RTPCR टेस्ट कराने का अनुरोध किया गया है।
साल 2022 में PM मोदी ने पहली बार की ‘मन की बात
पीएम मोदी ने मन की बात में आज महात्मा गांधी की 74वीं पुण्यतिथि पर बापू को याद किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि, आज का दिन बापू की शिक्षा को याद करने का दिन है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज हमारे पूज्य बापू की पुण्यतिथि है, 30 जनवरी का ये दिन हमें बापू की शिक्षाओं की याद दिलाता है।
- अभी कुछ दिन पहले हमने गणतंत्र दिवस भी मनाया, दिल्ली में राजपथ पर हमने देश के शौर्य और सामर्थ्य की जो झांकी देखी उसने सबको गर्व और उत्साह से भर दिया है।
- इंडिया गेट पर नेताजी की डिजिटल प्रतिमा स्थापित की गई है, इसका देश ने जिस प्रकार से स्वागत किया
ये भी पढ़े-BREAKING: सीतामढ़ी पुलिस पर हमला,पुलिस पदाधिकारी हुए जख्मी
भारत में कोरोना से 2 साल में करीब 5 लाख मौतें
भारत में दो वर्षों से कोरोना वायरस के खिलाफ जंग चटल रही है. लेकिन वायरस से निपटने की यह जंग कब खत्म होगी इसको लेकर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, भारत में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के चार करोड़ दस लाख से ज्यादा मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जबकि इस महामारी के कारण तक़रीबन पांच लाख लोगो की मौत हो चुकी है.
10 फरवरी तक कैंसिल रहेंगी ये ट्रेन,
अगर आप इन दिनों कहीं ट्रेन से यात्रा करने की सोच रहे हैं तो जरा सोच-समझकर ही बाहर निकलें, क्योंकि रेलवे ने कई रूट्स की ट्रेनों को खराब मौसम व कोहरे के चलते कैंसिल कर दिया है ट्रेनों की सूची में बिलासपुर-भोपाल और जम्मू तवी-दुर्ग एक्सप्रेस जैसी ट्रेने शामिल हैं. बता दें कि दो दिन पहले 500 से अधिक ट्रेनों को कैंसिल किया गया है और उससे पहले 1100 ट्रेन का रद्द किया गया है. किसी भी परेशानी से बचने के लिए पहले कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट चैक कर लें. उसके बाद ही घर से निकलें.
फिर उठी भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग
प्रयागराज में चल रहे माघ मेले में धर्म संसद में संतों ने मांग की है कि भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए, सुभाष चंद्र बोस को देश का पहला प्रधानमंत्री घोषित किया जाए और धर्म परिवर्तन के लिए मौत की सजा दी जाए और इसे देशद्रोह के रूप में माना जाना चाहिए.
कहते है कुर्सी का लालच क्या क्या न करवा दे
कभी गोडसे को देशभक्त का दर्जा देने वाली शिवसेना ने अब गोडसे को हिंदुत्ववादी भी नहीं माना
सत्ता हासिल करने के लिए बेमेल गठबंधन से मूल स्वर और मुद्दे कैसे बदल जाते हैं इसका ताजा प्रमाण शिवसेना है. 2013 में शिवसेना ने नाथूराम गोडसे को देशभक्त का दर्जा दिया था. यह अलग बात है कि कांग्रेस और एनसीपी के सहयोग से महाराष्ट्र में सत्ता पर काबिज होते ही गोडसे को उसी शिवसेना ने अब हिंदुत्ववादी मानने से भी इंकार कर दिया है .
बागी हुए NDA के मकेश साहनी कहा जरूरत पड़ी तो पीएम और सीएम मुर्दाबाद के नारे लगाएंगे
बिहार विधान परिषद चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर एनडीए में झगड़ा बढ़ गया है। विकासशील इंसान पार्टी प्रमुख और पशु मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश सहनी ने अपनी पार्टी की अनेदखी के बाद बागी तेवर अपना लिए हैं। सहनी ने रविवार को कहा कि जरूरत पड़ी तो पीएम और सीएम मुर्दाबाद के नारे लगाएंगे।
जयपुर में तारपीन फैक्ट्री में आग लगने से तीन बच्चों समेत चार लोगों की जलकर मौत
राजस्थान के जयपुर में तारपीन के तेल की फैक्ट्री में आग लग गई। इस हादसे में चार लोगों की जलकर मौत हो गई है। मरने वालों में तीन बच्चे और एक शख्स शामिल हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। ये घटना जावनारामगढ़ के धुलारावाजी में हुई।
वैवाहिक बलात्कार को अपराध घोषित करने संबंधी याचिका का विरोध न करने का कदम उठा सकता है केंद्र?
केंद्र सरकार दिल्ली उच्च न्यायालय को संभवत: आज सोमवार को सूचित कर सकती है कि वह वैवाहिक बलात्कार के विरोध में दिये अपने पूर्व के हलफनामे को वापस लेना चाहती है या नहीं। केंद्र ने अपने पूर्व के हलफनामे में कहा था कि वैवाहिक बलात्कार को अपराध घोषित नहीं किया जा सकता क्योंकि इससे ‘विवाह नाम की संस्था’ खतरे में पड़ सकती है और इसे पतियों के उत्पीड़न के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
न्यायमूर्ति राजीव शकधर एवं न्यायमूर्ति सी. हरिशंकर की पीठ ने गत 28 जनवरी को केंद्र सरकार का प्रतिनिधि कर रहे वकील से कहा था कि वह इस बात पर केंद्र से निर्देश लेकर आएं कि क्या सरकार इस मामले में 2017 में दिये गये अपने हलफनामे को वापस लेना चाहती है ?
किसानों के लिए अच्छी खबर, खाद सब्सिडी पर बजट में हो सकती है अहम घोषणा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को वित्त वर्ष 2022-23 का बजट पेश करेंगी। अधिकारियों का कहना है कि बजट में खाद्य और उवर्रक सब्सिडी के लिए तीन लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया जा सकता है। पिछले साल के बजट में भी इस मद में इतनी ही राशि रखी गई थी।
यंहा देखे वीडियो -
इस आर्टिकल को शेयर करे
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद