सिकंदर पुर स्थित गाँधी स्मृति पुस्तकालय में 74 वी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
We News 24» रिपोर्टिंग / उमाशंकर गिरी
मुजफ्फरपुर : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की74 वी पुण्यतिथि पर रविवार को सिकंदरपुर स्थित गांधी स्मृति पुस्तकालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। अध्यक्षता पुस्तकालय के अध्यक्ष डॉ.केसी सिन्हा ने किया। मौके पर आए लोगों ने गांधी पार्क में बापू की प्रतिमा पर फूल माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
ये भी पढ़े-BREAKING: सीतामढ़ी पुलिस पर हमला,पुलिस पदाधिकारी हुए जख्मी
इस अबसर पर पुस्तकालय सचिव ई.रितेश अनुपम, रो.मनोज कुमार, संजीव चौधरी, गोपाल प्रकाश, उदयभानु,आदि ने बापू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर,उप विकाश आयुक्त आशुतोष द्विवेदी, अपर समाहर्ता राजेश कुमार व एसडीओ पूर्वी डॉ.ज्ञान प्रकाश ,नगर आयुक्त विवेक मैत्रेय,उमाशंकर गिरी ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।इस दौरान एसडीओ पूर्वी ज्ञान प्रकाश ने गरीब बच्चों के बीच शैक्षणिक सामग्री का वितरण भी किया।
इस आर्टिकल को शेयर करे


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद