Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    उफ़ ये दिल्ली की सर्दी ,दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24» रिपोर्टिंग / एजेंसी भाषा 

    नई दिल्ली: इन दिनों दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके ठंड पड़ रही है और लोगों को फिलहाल इस ठंड से जल्द राहत मिलने की उम्मीद भी नहीं है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी तो मैदानी इलाकों में बारिश और शीतलहर से जनजीवन अस्त प्रभावित है। मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज बर्फबारी और बारिश होने के आसार हैं।


    ये भी पढ़े-ऐतिहासिक काली मंदिर में बेअदबी के प्रयास में व्यक्ति गिरफ्तार


    मौसम विभाग की मानें तो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पूर्व की ओर बढ़ गया है, जिससे लोगों को बारिश से राहत मिलेगी। लेकिन  लोगों को शीत लहर का प्रकोप अभी झेलना होगा। इसके साथ ही आज भी उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक शीत लहर जारी रहेगी। दिल्ली और आसपास के इलाकों में सुबह घने कोहरे की चादर छाई रहेगी। 

    ये भी पढ़े-छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4 हजार से ज्यादा नए मामले आए


    मौसम विभाग  के वैज्ञानिक आरके जेनामनी का कहना है कि 'इन इलाकों (दिल्ली, पंजाब और हरियाणा) में तापमान 15-17 डिग्री सेल्सियस के इर्द-गिर्द रहेगा। दिल्ली में 26 जनवरी के बाद रात के समय शीतलहर और बढ़ेगी। वहीं 24 जनवरी से लेकर 26 जनवरी तक दिल्ली और दिल्ली के आसपास के शहरों-राज्यों में कड़ाके की ठंड( कोल्ड डे) रहेगी। 26 जनवरी से दिल्ली में दिन का तापमान बढ़ेगा जबकि रात के तापमान में गिरावट आएगी।'  गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) तक दिल्ली में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। 26 जनवरी को कोहरा भी बहुत ज्यादा नहीं रहेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने राजधानी में 26 जनवरी को मौसम के साफ रहने की संभावना जताई है।

    ये भी पढ़े-सुबह सवेरे की 10 बड़ी खबरे ,यूएई ने अबू धाबी पर दागी गईं दो बैलिस्टिक मिसाइल


    मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ घंटे के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश या फिर बर्फबारी हो सकती है। वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी बूंदाबांदी के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, पंजाब, असम और अरुणाचल प्रदेश में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु और दक्षिण कोंकण और गोवा के अलग-अलग हिस्सों में भी बारिश के आसार हैं। 

    इस आर्टिकल को शेयर करे 


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

     

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728