Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    पाकिस्तान ने भारत को सौंपे 20 भारतीय मछुआरे



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24» रिपोर्टिंग / एजेंसी

    इस्लामाबाद , पाकिस्तान देश के जलक्षेत्र में प्रवेश करने के कारण गिरफ्तार किए गए 20 भारतीय मछुआरों वाघा बॉर्डर के जरिए भारत को सौपा । एक वरिष्ठ कारागार अधिकारी ने यह जानकारी दी।कराची की लांडी जेल में रखे गए मछुआरों को मानवीय आधार पर रविवार को रिहा कर दिया गया।


    ये भी पढ़े-उफ़ ये दिल्ली की सर्दी ,दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप


    ‘डॉन’ समाचार पत्र के अनुसार, पुलिस उपाधीक्षक अजीम थेबो ने बताया कि सद्भावना के तहत इन 20 भारतीय मछुआरों की रिहाई के बाद इस जेल में अब 568 भारतीय मछुआरे हैं। रिहा किए गए इन मछुआरों को पाकिस्तानी जलक्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश करने और बिना अनुमति मछलियां पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें सामाज कल्याण के लिए काम करने वाले संगठन ‘ईधी फाउंडेशन’ ने सड़क मार्ग से लाहौर तक पहुंचाया।


    ये भी पढ़े-ऐतिहासिक काली मंदिर में बेअदबी के प्रयास में व्यक्ति गिरफ्तार


    ईधी फाउंडेशन के प्रवक्ता ने कहा कि संगठन मछुआरों के लाहौर तक जाने का खर्च वहन करेगा, जहां उन्हें भारत के सीमा सुरक्षा बल को सौंपा जाएगा। ईधी फाउंडेशन ने हर मछुआरे को सद्भावना के तहत पचास-पचास हजार रुपए भी दिए।जेल में चार साल तक रहे मछुआरे भावेश भीका ने कहा कि वह जिस नौका पर सवार था, वह रात में बहकर पाकिस्तानी जलक्षेत्र में आ गई थी।


    उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास यह जानने का कोई तरीका नहीं है कि हमने आपकी सीमा का उल्लंघन किया है।’’पाकिस्तान और भारत समुद्री सीमा के उल्लंघन के कारण एक दूसरे के मछुआरों को नियमित रूप से पकड़ते हैं।


    ये भी पढ़े-छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4 हजार से ज्यादा नए मामले आए


    भारत और पाकिस्तान ने इस साल की शुरुआत में कैदियों की सूची का आदान-प्रदान किया था, जिसके अनुसार कम से कम 628 भारतीय कैदी पाकिस्तान में हैं, जिनमें से 577 मछुआरे हैं। भारत ने पाकिस्तान के साथ 355 पाकिस्तानी कैदियों की सूची साझा की थी, जिनमें 73 मछुआरे थे।गैर सरकारी संगठन ‘पाकिस्तान फिशरमेन फोरम’ ने कहा कि दोनों देशों के बीच अरब सागर के तटीय क्षेत्र में एक स्पष्ट सीमांकन रेखा के अभाव के कारण आधुनिक समय के नौवहन उपकरण नहीं रखने वाले मछुआरे गलती से सीमा पार चले जाते हैं।

    इनपुट भाषा 

    इस आर्टिकल को शेयर करे 


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

     

     

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728