भारत में तेजी पांव पसार रहा है कोरोना ,दिल्ली से केरल तक कोरोना का कहर ,महाराष्ट्र में लॉकडाउन के संकेत
We News 24» रिपोर्टिंग / आरती गुप्ता
नई दिल्ली: देश मे कोराना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। हर राज्य में कोरोना के केस में बढ़ोतरी देखी जा रही है। रविवार को बीते 24 घंटे के दौरान दिल्ली में कोरोना के 3,194 केस दर्ज किए गए हैं। वहीं महाराष्ट्र में कोरोना के 11, 877 नए केस सामने आए हैं। अकेले मुंबई में 8063 नए कोविड मामले सामने आए हैं. राज्य में ओमिक्रॉन के 50 केस मिले हैं।
ये भी पढ़े-LOC पर घुसपैठ करते आंतकवादी को सेना ने मार गिराया
मुंबई में कोरोना के कुल एक्टिव केस बढ़कर 29,819 पर पहुंच गए हैं। देश के एक अन्य महानगर कोलकाता में भी रविवार को 3194 नए कोरोना मरीज मिले हैं।
केरल में भी कोरोना का विस्फोट हुआ है। केरल में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट के 45 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिसके बाद राज्य में इस नए वैरिएंट से संक्रमितों की संख्या 152 हो गई है. राज्य में आज यानी की रविवार को कोरोना के 2,802 नए मामले मिले हैं।
ये भी पढ़े-मुजफ्फरपुर जिले में शीतलहर और ठंड का प्रकोप, 8 जनवरी तक बंद रहेंगे 8वीं तक के स्कूल.
देश में धीरे-धीरे लॉकडाउन जैसी स्थिति बनती जा रही है। कई राज्यों की तरह पश्चिम बंगाल में भी कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए नई पाबंदियां लगाई गई हैं। राज्य में 3 जनवरी (सोमवार) से कोरोनो वायरस बीमारी से संबंधित कई प्रतिबंध लगाए हैं। बंगाल के स्कूल, कॉलेज सभी कल बंद रहेंगे। निजी और सरकार कार्यालयों में उपस्थिति 50 फीसदी कर दिए गये हैं। वहीं मुंबई और दिल्ली से मात्र दो दिन सोमवार और शुक्रवार फ्लाइट चलेगी।
इस आर्टिकल को शेयर करे
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद