केजरीवाल सरकार की नई आबकारी नीति के खिलाफ दिल्ली के छतरपुर समेत कई जगह BJP ने किया चक्का जाम
We News 24» रिपोर्टिंग / दीपक कुमार
नई दिल्ली : दिल्ली में लागू नई आबकारी नीति के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने चक्का जाम शुरू कर दिया है. दरअसल दिल्ली प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने रविवार को राजधानी में अरविंद केजरीवाल सरकार की नई आबकारी नीति के खिलाफ चक्का जाम का ऐलान किया था.
भाजपा ने चक्का जाम के लिए दिल्ली के 15 स्थानों को चुना है. वहीं, भाजपा के चक्का जाम का असर दिल्ली में दिखाई देने लगा है और अक्षरधाम, आज़ादपुर, आईटीओआईएसबीटी और छतरपुर CDR चौक समेत कई जगह जाम लग गया .
ये भी पढ़े-भारत में तेजी पांव पसार रहा है कोरोना ,दिल्ली से केरल तक कोरोना का कहर ,महाराष्ट्र में लॉकडाउन के संकेत
इस चक्का जाम में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता के साथ राजधानी के विधायक और कुछ सांसद भी शामिल हैं. वहीं, भाजपा का आरोप है कि दिल्ली सरकार आवासीय क्षेत्रों के बाहर ठेके खोलने की खुली आजादी दे रही है जिससे लोगों को बहुत परेशानी हो रही है. इसके साथ भाजपा अध्यक्ष ने दावा किया है कि सभी 272 वार्डों में नई शराब की दुकानें खुल रही हैं. इससे पहले गुप्ता ने एक बयान में कहा था कि धार्मिक स्थलों या स्कूलों के आसपास शराब की दुकानों को नहीं खोलने दिया जायेगा.
ये भी पढ़े-LOC पर घुसपैठ करते आंतकवादी को सेना ने मार गिराया
वहीं,मेहरौली भाजपा कार्यकर्ता कहना है कि केजरीवाल सरकार को इस शराब नीति को वापस लेना ही पड़ेगा, क्योंकि दिल्लीवासी सड़कों पर आ गए हैं और इस नीति का विरोध कर रहे हैं. जगमोहन मेहलावत ने कहा कि एक तरफ पंजाब में शराब बंद करने की बात कर रहा केजरीवाल दूसरी तरफ दिल्ली के गली-गली में शराब के ठेके खोले जा रहे हैं.
पहले 250 प्राईवेट ठेके थे अब उनकी संख्या बढ़कर 850 हो जाएगी. साथ ही कहा कि अगर बैंक्वेट हॉल, बार, एयरपोर्ट या बाकी जगह शराब के ठेके खुले जाएंगे तो ये संख्या बढ़कर लगभग तीन हजार हो जाएगी.
आगे देखे केजरीवाल सरकार पर क्या-क्या आरोप लगा रहे है
यंहा देखे वीडियो -
इस आर्टिकल को शेयर करे
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद