Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    राजधानी दिल्ली में शुक्रवार रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा कर्फ्यू, जानिए किसे मिलेगी छूट?



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24» रिपोर्टिंग / काजल कुमारी

    नई दिल्ली : आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) ने बुधवार को नया  आदेश जारी किया है कि राजधानी दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू शुक्रवार रात 10 बजे शुरू होगा और  सोमवार सुबह 5 बजे समाप्त होगा। यह निर्णय मंगलवार को उपराज्यपाल की अध्यक्षता में हुई डीडीएमए की बैठक में लिया गया था, जिसके विषय में बुधवार को विस्तार से जानकारी दी गई है।


    ये भी पढ़े-गुजरात में बड़ा हादसा ,गैस रिसाव से छह लोगों की मौत


    इस आदेश के तहत रोजाना रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। मेट्रो व बसों को अब सौ प्रतिशत क्षमता से चलाया जाएगा। आवश्यक सामान लाने के लिए गाड़ियों का अवागमन जारी रहेगा, इसके लिए अलग से पास बनाने की जरूरत नहीं होगी। इसी तरह नौकरी पेशा लोगों को भी नहीं रोका जाएगा, जो दिल्ली से सटे शहरों में काम करते हैं। हां, इस दौरान कोरोना प्रोटोकाल का सख्ती के साथ पालन करना होगा। खासकर मास्क नहीं लगाने वालों का 2000 रुपये का चालान किया जाएगा। थूकने और शारीरिक दूरी का पालन नहीं करने वालों का भी 2000 रुपये का ही चालान होगा।

    ये भी पढ़े-कंपकपाती ठंढ में जदयू नेता गरीब ,असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया।



    मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, विभागाध्यक्ष, डीएम और डीसीपी वीकेंड से जुड़ी ताजा गाइडलाइन और आदेश को सख्ती से लागू करेंगे। डीडीएमए द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि इमरजेंसी सेवा में काम कर रहे अधिकारियों को आइ कार्ड दिखाने पर इस कर्फ्यू से छूट मिलेगी। इसी तरह मीडियाकर्मियों को भी पहचान पत्र दिखाने पर आवागमन की इजाजत मिलेगी।


    इन लोगों को कर्फ्यू के दौरान मिलेगी आवागमन की छूट

    1. इमरजेंसी व आवश्यक सेवा के लिए काम कर रहे अधिकारी

    2. भारत सरकार के अधिकारी

    3. जज, एडवोकेट, कोर्ट या ट्रिब्यूनल में काम करने वाले कर्मचारी (आइ कार्ड दिखाने पर)

    4. दूतावास में काम करने वाले अधिकारी

    5. डाक्टर, नर्स, पैरा मेडिकल स्टाफ, मेडिकल आक्सीजन सप्लायर, डायग्नॉस्टिक सेंटर व टेस्ट लैब के कर्मचारी, सफाई कर्मचारी और सिक्योरिटी कर्मचारी

    6. किसी भी परीक्षा देने जा रहे छात्र को एडमिट कार्ड दिखाने पर मिलेगी छूट

    7. कोविड जांच के लिए जाने वाले लोगों को मिलेगी छूट

    8. इलेक्ट्रानिक व प्रिंट मीडिया कर्मी

    9. एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन जाने वाले या वापस आने वालों को टिकट दिखाने पर

    10. शादी समारोह में शामिल होने वाले बीस व्यक्तियों को मिलेगी छूट। 

    इस आर्टिकल को शेयर करे 


    1. Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728