Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    देश की सबसे बड़ी जेल तिहाड़ में कैदियों ने सामूहिक आत्महत्या की कोशिश



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24» रिपोर्टिंग / आरती गुप्ता

    नई दिल्ली: देश सबसे बड़े तिहाड़जेल में पहली बार पांच कैदी  ने सामूहिक खुदकुशी करने की  कोशिश की. जेल स्टाफ को समय रहते इसका पता लगने  से का जान  बचा लिया गया. बीमार बंदी को नजदीकी डीडीयू अस्पताल में दाखिल कराया गया है. बंदियों की सामूहिक खुदकुशी का वजह क्या है इसकी  जांच के आदेश दे दिए गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक तिहाड़ की जेल संख्या तीन में यह घटना हुई. वहां मंगलवार को एक साथ पांच कैदियों ने खुदकुशी की कोशिश की.


    ये भी पढ़े-राजधानी दिल्ली में शुक्रवार रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा कर्फ्यू, जानिए किसे मिलेगी छूट?


    तिहाड़ की जेल संख्या तीन में वॉर्ड नंबर एक के पांच कैदियों ने पहले खुद को किसी तेज धार वाली चीज से जख्मी कर लिया. बाद में सभी ने अपने वॉर्ड के अंदर ही छत या खिड़की से लटककर खुदकुशी करने की कोशिश की. समय रहते इसकी जानकारी वहां ड्यूटी पर तैनात जेल कर्मचारियों को लग गई. उन्होंने फौरन शोर मचाते हुए कैदियों के वॉर्ड को खोला. इसके बाद उन सभी की जान बचाई गई. घटना की पूरी जानकारी जेल के सभी बड़े अफसरों को दी गई. पहले सभी घायल कैदियों को जेल के अंदर बड़े अस्पताल में ले जाया गया. एक कैदी को गंभीर हालत में डीडीयू अस्पताल रेफर कर दिया गया है. 

    इस आर्टिकल को शेयर करे 


    1. Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

     

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728