उत्पाद विभाग की टीम ने उत्तर प्रदेश परिवहन की बस में छापेमारी कर 190 लीटर शराब जब्त किया।
We News 24» रिपोर्टिंग / उमाशंकर गिरी
मुजफ्फरपुर: उत्पाद व मद्य निषेध विभाग की टीम ने इमलीचटटी बस स्टैंड के समीप छापेमारी कर उत्तर प्रदेश परिवहन की बस से शराब की खेप जब्त की है। छह धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया। मौके से तीन बाइक भी जब्त की गई है। गिरफ्तारी आरोपितों में तीन यूपी व तीन स्थानीय बताए गए हैं। बस की तलाशी लेने पर सात बैग से टेट्रा पैक में करीब 190 लीटर शराब जब्त की गई है।
ये भी पढ़े-देश की सबसे बड़ी जेल तिहाड़ में कैदियों ने सामूहिक आत्महत्या की कोशिश
पकड़े गए आरोपितों में उत्तर प्रदेश के राय बरेली का सर्वेश कुमार, प्रदीप शर्मा और सुल्तानपुर का राजेश मिश्रा है। स्थानीय आरोपितों में सिकंदरपुर कुंडल का सचिन कुमार, मुरली कुमार और मोतीझील हमदर्द गली का रौशन पटेल शामिल है। इन सभी पर अभियोग दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उत्पाद व मद्य निषेध विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश परिवहन की बस लखनऊ से खुलकर गोरखपुर-गोपालगंज-पिपराकोठी होते हुए मुजफ्फरपुर तक आती है।
ये भी पढ़े-राजधानी दिल्ली में शुक्रवार रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा कर्फ्यू, जानिए किसे मिलेगी छूट?
इस बीच सूचना मिली कि बस से शराब की खेप लेकर धंधेबाज आ रहे हैं। सूचना के बाद उत्पाद व मद्य निषेध विभाग की टीम ने बस स्टैंड के समीप सादे लिबास में नाकेबंदी कर सभी को दबोच लिया। परिवहन विभाग से संपर्क कर बस का डिटेल्स भी निकाला जा रहा है, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।
इस आर्टिकल को शेयर करे
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद