झरखंड के गिरिडीह में नक्सलियों ने रेलवे लाइन पर धमाका किया ,ट्रेनों का रूट बदला
We News 24» रिपोर्टिंग / सूरज महतो
रांची : गिरिडीह के नजदीक रेलवे लाइन पर नक्सलियों ने धमाके किये जिससे ट्रेनों का आवागमन वाधित हुआ है. यह घटना ग्रैंड कार्ड रेल मार्ग के चीचीकी और चौधरी बांध रेलवे स्टेशन के बीच हुई है. रेलवे और स्थानीय पुलिस पहुंचकर जांच में जुटी . झारखंड के गिरिडीह के करीब बुधवार देर रात नक्सलियों ने धमाका करके रेलवे ट्रैक को उड़ाने का प्रयास किया .
ये भी पढ़े-राहुल गाँधी का पंजाब दौरा,स्वर्ण मंदिर में टेकेंगे मत्था,शुरू करेंगे चुनावी अभियान
इसके बाद हावड़ा-गया-दिल्ली रेल मार्ग पर ट्रेनों का आवागमन रोक दिया गया. कुछ ट्रेनों का रूट भी बदला गया . प्राप्त जानकारी के अनुसार रेल ट्रैक को कोई क्षति नहीं पहुंची है. मगर सुरक्षा के लिहाज से हावड़ा-दिल्ली रेल मांर्ग के गोमो-गया (जीसी) रेल खंड पर आने और जाने वाली लाइन का परिचालन रोक दिया गया है.
ये भी पढ़े-दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू और नाईट कर्फ्यू खत्म करने पर विचार ,आज होगी बैठक .
इन ट्रेनों का बदला रूट
हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस,गाड़ी संख्या- 12307
हावड़ा-छत्रपति शिवाजी टर्मिनल एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या- 12321
कालका-हावड़ा एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12312
शिवाजी महाराज टर्मिनल-हावड़ा एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या-12322
नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या- 22824
आनंदर विहार-पुरी एक्सप्रेस , गाड़ी संख्या- 12816
इस ट्रेन को किया रद्द
धनबाद-डेहरी आन सोन एक्सप्रेस रद्द रहेगी, गाड़ी संख्या 13305
इस आर्टिकल को शेयर करे


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद