Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    राहुल गाँधी का पंजाब दौरा,स्वर्ण मंदिर में टेकेंगे मत्था,शुरू करेंगे चुनावी अभियान



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24» रिपोर्टिंग / देवेन्द्र सिंह 

    चंडीगढ़ : पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सियासी घमासान जोरों पर है। इसकी कड़ी कांग्रेस महसचिव आज से पंजाब में चुनाव अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस दौरान वह पार्टी के उम्मीदवारों के साथ अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकेंगे और लंगर सेवा में भाग लेंगे। पंजाब में मुख्यमंत्री बदलने  के बाद राहुल गांधी पहली बार पंजाब जायेंगे 


    ये भी पढ़े-दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू और नाईट कर्फ्यू खत्म करने पर विचार ,आज होगी बैठक .


    इसके बाद वह कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ दुर्गयाणा मंदिर और भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थलों का दर्शन करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी सड़क मार्ग से जालंधर जाएंगे, जहां वह 'नवी सोच-नवा पंजाब' (नई सोच-नया पंजाब) नाम से आयोजित एक वर्चुअल जनसभा को संबोधित करेंगे। आपको बता दें के कोरोना के कारण चुनाव आयोग ने फिजिकल रैलियों और रोड शो पर 31 जनवरी तक प्रतिबंध बढ़ा दिया है।


    ये भी पढ़े-खबर रात 10 तक में देखे दिन भर की 10 बड़ी खबरे ,पटना के चर्चित शिक्षक खान सर गिरफ्तार ?


    राहुल गांधी के इस दौरे को कांग्रेस शक्ति के प्रदर्शन के साथ-साथ एकता के प्रदर्शन के रूप में भी दिखानी चाहती है। दरअसल कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाने के बाद भी पंजाब कांग्रेस में आतंरिक कलह चरम पर है। सूबे के पार्टी प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा और चुनाव अभियान प्रभारी सुनील जाखड़ अप्रत्यक्ष रूप से सीएम फेस घोषित करने को लेकर कांग्रेस आलाकमान पर दबाव बनाने में जुटे हैं। 

    इस आर्टिकल को शेयर करे 


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें 



    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728