खबर रात 10 तक में देखे दिन भर की 10 बड़ी खबरे ,पटना के चर्चित शिक्षक खान सर गिरफ्तार ?
We News 24» रिपोर्टिंग / दीपक
01-गणतंत्र दिवस पर भव्य ‘फ्लाई पास्ट’ का आयोजन, भारत ने राजपथ पर किया सैन्य ताकत का प्रदर्शन
देश के 73वें गणतंत्र दिवस पर बुधवार को यहां आयोजित परेड के दौरान ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मनाने के लिए 75 विमानों का भव्य ‘फ्लाई पास्ट’ आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। परेड के दौरान राजपथ पर देश की सैन्य ताकत और जीवंत सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया गया।
ये भी पढ़े-गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर मनेर में निकला गया 110 फिट तिरंगा पद यात्रा
02-पटना के चर्चित शिक्षक खान सर गिरफ्तार छात्रों में मची खलबली
RRB-NTPC रिजल्ट को लेकर अभ्यर्थियों के हंगामे के बीच पटना में कोचिंग के चर्चित शिक्षक खान सर को गिरफ्तार करने की खबर चर्चे में है. अभ्यर्थियों को उकसाने के आरोप में खान सर घिरे हुए है. इस बीच एक खबर छात्रों के बीच आग के तरफ फैली कि खान सर को पटना पुलिस ने उठा लिया है. हालांकि इसकी अभी तक कोई पुष्टि पुलिस के तरफ से नहीं आई है
03-परीक्षार्थियों के विरोध-प्रदर्शन के बाद रेलवे ने एनटीपीसी, लेवल-1 की परीक्षाएं स्थगित कीं
ये भी पढ़े-मुज़फ्फरपुर जिले के सिकंदरपुर स्टेडियम सहित विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण किया गया।
रेलवे ने अपनी भर्ती परीक्षाओं की चयन प्रक्रिया को लेकर परीक्षार्थियों के हिंसक विरोध-प्रदर्शन के बाद गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (एनटीपीसी) और लेवल-1 की परीक्षाएं स्थगित करने का फैसला किया है। रेलवे के एक प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी।
04दिल्ली में खत्म होगा वीकेंड और नाइट कर्फ्यू
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जनवरी के पहले सप्ताह में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगाई गई पाबंदियां अब भी जारी है. हालांकि, बीते कुछ दिनों से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में दर्ज हो रही गिरावट के मद्देनजर अब इन पाबंदियों को खत्म करने की चर्चा जोर पकड़ रही है.दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण यानि डीडीएमए ने 27 जनवरी को दोपहर साढे बारह बजे एक बैठक बुलाई है.
05-बिहार में गणतंत्र दिवस पर दर्दनाक हादसा
बिहार के बक्सर जिले के इटाढी प्रखंड मुख्यालय के नाथपुर प्राथमिक स्कूल में झंडोत्तोलन के दौरान लोहे का पोल बिजली के तार पर गिर जाने से पोल में करंट दौड़ गई जिसकी चपेट में आने से चार बच्चे झुलस गए।
ये भी पढ़े-देश मना रहा है 73वें गणतंत्र दिवस राजपथ पर दिखेगा आकर्षक परेड का नजारा
06-दंगल एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा की तसवीर क्लिक करते हुए फिसलकर गिरे फोटोग्राफर
दंगल एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा आज गणतंत्र दिवस 2022 के मौके पर अपने वीडियो की वजह से लाइमलाइट में बनी हुईं हैं. वह मैरून शॉर्ट्स के साथ एक ब्लैक कलर की शर्ट पहने नजर आईं और उन्होंने अपने घुंघराले बालों को फ्लॉन्ट किया. उनकी तसवीरें इन दिनों इंटरनेट पर धमाल मचा रही हैं. उनकी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो एक पैपराज़ी की मदद करती नजर आ रही हैं जो उनकी तसवीर करते समय फिसलकर गिर गये.
07-उप्र में शराब पीने के बाद छह लोगों की मौत
रायबरेली जिले के महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में शराब पीने से छह लोगों की मौत हो गयी।
08-मुंबई: बांद्रा के बेहराम नगर इलाके में 5 मंजिला इमारत ढहा, पांच लोगों के फंसे होने की आशंका
मुंबई के बांद्रा ईस्ट के बेहराम नगर इलाके में बुधवार को एक पांच मंजिला इमारत ढह गई. बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के मुताबिक इमारत में पांच लोगों के फंसे होने की आशंका है.
09-आजाद को पद्म भूषण के लिए ‘जी23’ के कई नेताओं ने बधाई दी,
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण से सम्मानित किए जाने की घोषणा के बाद पार्टी के ‘जी 23’ समूह में शामिल कई नेताओं ने बुधवार को उन्हें बधाई दी, हालांकि पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने आजाद पर कटाक्ष किया।
10-सहारनपुर में पत्रकार की पीट-पीट कर हत्या
उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के थाना देहात कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को एक पत्रकार की कार सवार कुछ लोगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
इस आर्टिकल को शेयर करे
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद