दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू और नाईट कर्फ्यू खत्म करने पर विचार ,आज होगी बैठक
We News 24» रिपोर्टिंग / दीपक कुमार
नई दिल्ली: देश विदेश में बढ़ते कोरोना के साथ नए वरिएंट ओमिक्रॉन के मामलों ने मोदी सरकार के साथ-साथ राज्य सरकारों के भी माथे पर सिकन ला दिया है । हालांकि राहत की बात ये है कि दिल्ली, मुंबई जैसे महानगरों में पिछले कुछ दिनों में कोरोना के मरीजों की संख्या में कमी आई है।
ये भी पढ़े-पटना के चर्चित शिक्षक खान सर गिरफ्तार ?
इस बीच दिल्ली के उप राज्यपाल (एलजी) अनिल बैजल की अध्यक्षता में आज डीडीएमए की अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के भी शामिल होने की संभावना है। इस बैठक में कोरोना के मौजूदा हालात की समीक्षा की जाएगी। मीटिंग में सभी बड़े अधिकारी मौजूद रहेंगे।
माना जा रहा है बैठक के बाद दिल्ली जारी वीकेंड कर्फ्यू खत्म करने पर भी विचार किया जाएगा। व्यापारियों की समस्याओं को देखते हुए बाजारों में कोविड गाइडलाइन पर भी चर्चा हो सकती है। बीजेपी और आम आदमी पार्टी के साथ ही व्यापारियों ने भी सप्ताहांत में कर्फ्यू हटाने और बाजारों में आड-ईवन सिस्टम खत्म करने की मांग की है।
ये भी पढ़े-गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर मनेर में निकला गया 110 फिट तिरंगा पद यात्रा
दिल्ली सरकार ने पिछले हफ्ते सभी प्राइवेट कार्यालयों को कंटेनमेंट ज़ोन के बाहर 50 फीसदी उपस्थिति के साथ कार्य करने की अनुमति दी थी। हालांकि, DDMA ने निजी कार्यालयों को कार्यालय समय, उपस्थिति और कर्मचारियों की मात्रा को कम करने की सलाह दी थी। हालांकि इससे पहले महीने में, DDMA ने कोरोना वृद्धि को रोकने के लिए शनिवार और रविवार को दिल्ली में कर्फ्यू लगाने का फैसला किया था।
इस आर्टिकल को शेयर करे


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद