जेएनयू में सुरक्षा में चूक को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, छात्रा के साथ जबरदस्ती
We News 24» रिपोर्टिंग / अमित कुमार
नई दिल्ली:इस सप्ताह के शुरुआत में दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय कॉलेज परिसर में पीएचडी छात्र द्वारा यौन उत्पीड़न का मामला आने के बाद शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान में कहा कि अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं और लोगों को घटना से संबंधित जानकारी सुरक्षा विभाग के साथ साझा करने की सलाह दी है।
ये भी पढ़े-50 साल बाद इंडिया गेट पर बुझ जाएगी अमर जवान की अखंड ज्योति
वहीं, इस घटना ने छात्रों के विरोध को एक बार फिर भड़का दिया है, जिससे एक बड़े परिसर में सुरक्षा का मुद्दा फिर से सुनने में आ गया है। एक महिला को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर धापली और तख्तियां लिए सैकड़ों छात्रों द्वारा इस घटना का विरोध किया गया। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (JNUTA) और छात्र संघ ने आरोप लगाया कि साइक्लोप्स सुरक्षा एजेंसी के अंतर्गत परिसर में सुरक्षा चूक हुई है और कहा कि 5 जनवरी, 2020 को नकाबपोशों द्वारा किए गए हमले के आरोपियों को गिरफ्तार किया जाना भी अभी बाकी है। रिपोर्ट के मुताबिक, छात्रों ने रात को साबरमती ढाबे से प्रदर्शन मार्च निकालना शुरू किया और JNU के VC के घर के बाहर तक प्रोटेस्ट किया।
ये भी पढ़े-इंडिया गेट पर लगेगी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भव्य मूर्ति
हालांकि, अब जेएनयू प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान आया है। जेएनयू) की एक छात्रा द्वारा एक बाइक सवार पर परिसर में उसके साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाने के तीन दिन बाद, विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने इस मामले पर एक बयान जारी कर दावा किया कि वे किसी भी क्रूरता के प्रति शून्य सहिष्णुता (zero tolerance) रखते हैं। Indian Express की खबर के मुताबिक, रजिस्ट्रार रविकेश ने कहा, 'यह जेएनयू नर्सरी के पास आर्यभट्ट रोड पर 17-18 जनवरी की दरमियानी रात कैंपस में हुई एक निंदनीय घटना के संबंध में है। जेएनयू प्रशासन सुरक्षा ब्रांच के साथ जांच की प्रक्रिया में पुलिस के साथ मिलकर काम कर रहा है। इस घटना से संबंधित किसी भी जानकारी के मामले में, लोगों को सलाह दी जाती है कि वे तुरंत सुरक्षा ब्रांच या पुलिस को सूचित करें।'
ये भी पढ़े-दिल्ली में अभी जारी रहेंगे वीकेंड कर्फ्यू LG ने ठुकराया केजरीवाल का प्रस्ताव
बता दें कि 17 जनवरी की रात करीब 11.45 बजे हुई घटना के संबंध में दिल्ली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बताया गया कि छात्रा टहलने के लिए निकली थी, जब उसके साथ जबरदस्ती की गई। जेएनयू छात्र संघ ने आरोप लगाया है कि यह छेड़छाड़ के रूप में बलात्कार का प्रयास था और मामले की समयबद्ध जांच की मांग की।
इस आर्टिकल को शेयर करे
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद