Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    मुजफ्फरपुर जिले में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24» रिपोर्टिंग / उमाशंकर गिरी 

    मुज़फ्फरपुर: जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के केरमा में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया। मृतक की पहचान गोलू राय के रूप में हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीण हंगामा कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद कुढ़नी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।


    ये भी पढ़े-जेएनयू में सुरक्षा में चूक को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, छात्रा के साथ जबरदस्ती

     

    हालांकि पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। घटना के बाद पुलिस ने मृतक के दोस्त से पूछताछ कर रही है। मृतक के परिजन ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ दयालपुर स्थित अपने बहन के घर गया था। देर रात वहां से घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसे एक कॉल आया था इसी के बाद कुछ विवाद हुआ जिसके बाद कुछ लोगों ने घेर कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। लाठी-डंडे और बास से उसकी पिटाई कर दी गई। 

    ये भी पढ़े-50 साल बाद इंडिया गेट पर बुझ जाएगी अमर जवान की अखंड ज्योति


    जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर उसके घर वाले मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन आज सुबह उसकी मौत हो गई परिजनों को रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की कवायद में जुटी हुई है। 

    इस आर्टिकल को शेयर करे 


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728