देश मना रहा है 73वें गणतंत्र दिवस राजपथ पर दिखेगा आकर्षक परेड का नजारा
We News 24» रिपोर्टिंग / दीपक कुमार
नई दिल्ली : देश में आज 73वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। सभी देशवासी गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबे हुए हैं। इस खास मौके पर राजधानी दिल्ली के राजपथ पर भव्य परेड आयोजन होता है। आज राजपथ पर देश की आन-बान और शान की शानदार झलक देखने को मिलेगी। इस अवसर पर दिल्ली में सुरक्षा-व्यवस्था चुस्त की गई है। परेड वाले रूट को छावनी में तब्दील किया गया है। सुरक्षा के लिए कई जवानों को तैनात किया गया है।
ये भी पढ़े-आरआरबी एनटीपीसी परिणाम में धांधली को लेकर सीतामढ़ी में छात्रों का प्रदर्शन
दिल्ली: 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर है। जगह-जगह वाहनों की चेकिंग की जा रही है। तस्वीरें मिंटो रोड की हैं।गणतंत्र दिवस समारोह में वैक्सीन की दोनों डोज लेने वालों को ही एंट्री मिली हर साल 25 हजार लोग शामिल होते थे इन समारोह में लेकिन इस साल मात्र 5 हजारलोगो को जाने की अनुमत
जेपी नड्डा ने भाजपा मुख्यालय पर फहराया तिरंगा
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज पार्टी मुख्यालय में 73वें गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान नड्डा ने कहा कि मैं भारत के देशवासियों को 73वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। आज के दिन इस दिवस को मनाते हुए यह आवश्यक होता है कि उन महानायकों और वीर सपूतों को याद करें जिन्होंने अपना सर्वस्व इस देश को गणतंत्र बनाने के लिए लगाया था।
ये भी पढ़े-मुजफ्फरपुर जक्शन पर परीक्षार्थियों ने ट्रेन रोककर किया बवाल
देश के जवानों को नमन- अमित शाह
- गृहमंत्री अमित शाह ने भी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा, 'भारतीय गणतंत्र के गौरव, एकता व अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले सभी जवानों को नमन। आइए आज हम सभी स्वाधीनता के लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता सुनिश्चित करने का संकल्प लें।'
पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
- देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लोगों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
ये भी पढ़े-महाराष्ट्र के सेलसुरा में देर रात दर्दनाक हादसा पुल से कार गिरी, 7 छात्रों की मौत
हिमवीरों ने मनाया गणतंत्र दिवस
- उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में हिमवीरों ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों ने 12,000 फीट की ऊंचाई 73वां गणतंत्र दिवस मनाया।
- लद्दाख में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के हिमवीर जवानों ने 15,000 फीट की ऊंचाई पर -35 डिग्री सेल्सियस तापमान में 73वां गणतंत्र दिवस मनाया।
- नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी, प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा और विदेश मंत्री डॉ. नारायण खड़का ने भारत के 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बधाई दी।
इस आर्टिकल को शेयर करे


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद