आरआरबी एनटीपीसी परिणाम में धांधली को लेकर सीतामढ़ी में छात्रों का प्रदर्शन
We News 24» रिपोर्टिंग / असफाक खान
सीतामढ़ी : आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट (RRB NTPC Result) को लेकर युवाओं का विरोध-प्रदर्शन लगातार बढ़ता जा रहा है। बिहार भर में पिछले एक-दो दिन से लगातार अलग-अलग स्थानों पर युवाओं और छात्रों के द्वारा ट्रेनें रोके जाने और रेलवे पटरियों को जाम करने की घटनाएं सामने आई हैं।
ये भी पढ़े-मुजफ्फरपुर जक्शन पर परीक्षार्थियों ने ट्रेन रोककर किया बवाल
मंगलवार को सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन पर सैकड़ों की संख्या में छात्रों ने प्रदर्शन किया। घण्टों तक मेहसौल गुमटी पर छात्र बैठे रहे। इस दौरान सरकार के ख़िलाफ़ नारेबाजी करते रहे। प्रदर्शन से ट्रेनें भी प्रभावित हुई। वहीं गुमटी के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।
ये भी पढ़े-महाराष्ट्र के सेलसुरा में देर रात दर्दनाक हादसा पुल से कार गिरी, 7 छात्रों की मौत
धरना-प्रदर्शन की सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस के अलावा मेहसौल ओपी और नगर थाना की पुलिस बल मौके पर पहुंची। छात्रों को समझाने का प्रयास किया। घंटों तक चले गतिरोध के बावजूद छात्र ट्रैक पर से नहीं उठे।
ये भी पढ़े-पाकिस्तान ने भारत को सौंपे 20 भारतीय मछुआरे
बताते चलें कि रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की ओर से नॉन टेक्नीकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) भर्ती सीबीटी-1 परीक्षा के रिजल्ट 14 व 15 जनवरी, 2022 को जारी किए गए थे। परीक्षा में लगभग एक करोड़ से ज्यादा उम्मीदवार पंजीकृत हैं। इस परिणाम के आधार पर सीबीटी-2 यानी दूसरे चरण की परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाना है। उम्मीदवारों ने आरोप लगाया है कि आरआरबी एनटीपीसी परिणाम में धांधली हुई है।
इस आर्टिकल को शेयर करे


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद