राष्ट्रपिता के विचार सदैव राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे
- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचार इतने प्रसांगिक हैं कि हम सभी को अपने जीवन में उन विचारों को उतारने का संकल्प लेना चाहिए- जिलाधिकारी
- राष्ट्रपिता के विचार सदैव राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे-उप विकास आयुक्त
We News 24» रिपोर्टिंग / उमाशंकर गिरी
मुजफ्फरपुर : जिला समाहरणालय सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 74वीं पुण्यतिथि के अवसर पर समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिलाधिकारी मुजफ्फरपुर प्रणव कुमार ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की।उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की।
इस मौके पर जिलाधिकारी मुजफ्फरपुर प्रणव कुमार ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर न केवल देश को आजाद कराया बल्कि पूरी दुनिया में अमन और शांति का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता के पुण्यतिथि पर मैं उनको नमन करता हूं। उनके विचार हम सभी भारतवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे। उनके अहिंसा, शांति ,अमन एवं मानवता के आदर्शों का पालन हम सभी को करना चाहिए।
ये भी पढ़े-उत्तर प्रदेश चुनाव कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट 61 में से 24 महिला प्रत्याशि
वही इस अवसर पर उप विकास आयुक्त आशुतोष द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि *राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व्यक्ति से बढ़कर विचार हो गए है। उनके विचार इतने प्रासंगिक है कि हम सभी को अपने जीवन में उसे उतारने का संकल्प लेना चाहिए। उनके विचार सदैव राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने हर भारतीय के हृदय में स्वदेशी, स्वभाषा और स्वराज की अलख जगाई।
ये भी पढ़े-BREAKING:30 जनवरी 2022 | खबर 10 तक में देखे 10 बड़ी खबरे | क्या लालू प्रसाद फिर से जायेंगे जेल ?
कार्यक्रम में एडीएम राजस्व राजेश कुमार, एडीएम आपदा डॉ अजय कुमार,एडीएम विभागीय जांच , जनसंपर्क सूचना पदाधिकारी कमल कुमार सिंह,
श्री ओम प्रकाश के साथ सभी जिला स्तरीय अधिकारी एवं विभिन्न शाखाओं के कर्मियों ने अपनी उपस्थिति सुनिश्चित की। सबों के द्वारा राष्ट्रपिता के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और पुष्पांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में महात्मा गांधी पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन जिला युवा अधिकारी ,नेहरू युवा केंद्र रश्मि सिंह के द्वारा किया गया।
इस आर्टिकल को शेयर करे


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद