ईमानदार छवि वाले केजरीवाल की रिश्वतखोर पार्षद गीता रावत रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
नई दिल्ली : दिल्ली में आम आदमी पार्टी की निगम पार्षद गीता रावत को सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच ने रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. दिल्ली में सरकारी काम करने के लिए रिश्वत की डिमांड की गई थी. आरोपी महिला प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र स्थित विनोद नगर वॉर्ड से पार्षद है.पूर्वी दिल्ली के वार्ड नंबर 217/10E वेस्ट विनोद नगर की पार्षद गीता रावत के खिलाफ शुक्रवार दोपहर सीबीआई ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया.
ये भी पढ़े-2008 के बम धमाकों में प्रधानमंत्री मोदी को उड़ाने की थी साजिस ,एक फांसी और 11 को उम्रकैद मिली
एक मूंगफली व्यापारी के जरिए गीता रावत के पास रिश्वत की कमाई जाती थी.'अभी आपको पता चल जाएगा कि हम कौन हैं? 'मूंगफली वाले सनाउल्लाह के पिता को इस बात का पता चला कि उनके बेटे को किसी ने पकड़ रखा है, तो वह दौड़कर निगम पार्षद के ऑफिस पर गए, वहां जब उन्होंने पूछा कि आपने मेरे बेटे को क्यों पकड़ा है? तो वहां मौजूद सिविल ड्रेसधारी लोगों ने कहा कि हम सीबीआई वाले हैं और अभी आपको पता चल जाएगा कि हमने आपके बेटे को क्यों पकड़ा है. उसके बाद मूंगफली वाले के पिता को पता चला कि रिश्वत के पैसे सनाउल्लाह के जरिए निगम पार्षद गीता रावत के पास जाते थे.
ये भी पढ़े-कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जवाहरलाल नेहरू का नाम हटाए जाने की कड़ी निंदा व विरोध जताया
दोनों रंगे हाथों गिरफ्तार बताया गया कि सीबीआई ने नोटों पर कलर लगाकर मूंगफली वाले को पैसे दिए, जब वही नोट गीता रावत के पास पहुंचे तो सीबीआई ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया. इसके बाद नोटों की जांच की गई तो वही कलर लगे नोट बरामद हुए. आगे की कार्रवाई के लिए सीबीआई अब आरोपी मूंगफली विक्रेता सनाउल्लाह और निगम पार्षद गीता रावत को अपने साथ ऑफिस ले गई.
इस आर्टिकल को शेयर करे .


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद