पंजाब चुनाव से ठीक एक दिन पहले स्मार्ट क्लास बड़ा दांव खेला केजरीवाल
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी के 240 सरकारी स्कूलों में 12,000 से अधिक स्मार्ट कक्षाओं का उद्घाटन करेंगे। यह पंजाब में विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले किया जा रहा है, जहां आम आदमी पार्टी (आप) चुनाव भी लड़ रही है।
ये भी पढ़े-ईमानदार छवि वाले केजरीवाल की रिश्वतखोर पार्षद गीता रावत रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
दिल्ली सरकार द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि आज कुल 12,430 नए स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन किया जाएगा, जिसके बाद केजरीवाल सरकार द्वारा बनाए गए नए क्लासरूम की संख्या 20,000 तक पहुंच जाएगी। 537 नई बिल्डिंग के भी निर्माण की बात कही गई।
केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा?
आप प्रमुख ने ट्वीट किया, 'देश के सारे भ्रष्टाचारी हमारे खिलाफ इकट्ठे हो गए हैं। आज हम दिल्ली के स्कूलों में 12,430 अत्याधुनिक क्लासरूम शुरू करके उनको करारा जवाब देंगे। ये देश इन भ्रष्टाचारियों के सामने नहीं झुकेगा। अब देश ने ठान ली है। अब देश आगे बढ़ेगा। बाबा साहिब और भगत सिंह के सपने पूरे होंगे।'
ये भी पढ़े-2008 के बम धमाकों में प्रधानमंत्री मोदी को उड़ाने की थी साजिस ,एक फांसी और 11 को उम्रकैद मिली
पार्टी के बयान में कहा गया है कि सरकार द्वारा निर्मित नई बिल्डिंग की विशेषताओं में कक्षाओं में डिजाइनर डेस्क, पुस्तकालय, कार्यक्रमों के संचालन के लिए बहुउद्देशीय हॉल शामिल हैं।
मैं सबसे स्वीट आतंकवादी
हाल ही में कवि और पूर्व आम आदमी पार्टी नेता कुमार विश्वार ने AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए, जिसके बाद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में विपक्ष उनकी पार्टी के खिलाफ एकजुट हो गया है। वहीं, उन्होंने खालिस्तान से जुड़े आरोप पर खुद को सबसे बड़ा स्वीट आतंकवादी बताया। उन्होंने कहा कि मैं शायद दुनिया का सबसे प्यारा आतंकवादी हूं, जो अस्पताल, स्कूल और सड़कें बनाता है। बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा पर भेजता है और लोगों को मुफ्त बिजली देता है। बता दें कि कुमार विश्वास ने दावा किया था कि एक बार केजरीवाल ने उनसे कहा था कि अगर वह पंजाब के CM नहीं बने तो आजाद देश (खालिस्तान) के PM बनेंगे।
इस आर्टिकल को शेयर करे .


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद