Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    पंजाब के बाद अब यूपी में बीजेपी उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री के काफिले पर हमला



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24» रिपोर्टिंग / उमाशंकर गिरी 

    आगरा: यूपी  में पहले और दूसरे चरण का विधानसभा चुनाव तो शांति से सम्प्पन हुआ  लेकिन तीसरा चरण आते-आते माहौल में गर्मी पैदा हो रहा  है। मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव के सामने भारतीय जनता पार्टी के उम्‍मीदवार केंद्रीय कानून राज्‍यमंत्री एसपी सिंह बघेल चुनाव लड़ रहे उनके काफिले पर मंगलवार देर शाम हमला किया गया । प्राथमिक तौर पर मिली जानकारी के मुताबिक लाठी-डंडों से लैस लोगों ने काफिले पर हमला किया है। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।


    ये भी पढ़े-भगवानपुर में ऑटो से मवेशियों के मांस को लेकर मचा बवाल , ऑटो में आग लगा दी.


    करहल विधानसभा सीट पर सपा मुखिया अखिलेश यादव के सामने चुनाव लड़ रहे केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल मंगलवार शाम चुनाव क्षेत्र में पड़ने वाले पैरार शाहपुर में प्रचार कर लौट रहे थे। लौटते समय गांव अतिकुल्लापुर के पास शाम करीब साढ़े सात बजे उनके काफिले पर खेतों के अंदर से लोगों ने पथराव किया। केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने बताया कि करीब 100 से 200 लोगों ने पहले पथराव किया। फिर काफिले को घेर कर गाड़ियों पर लाठी-डंडे और सरिया बरसाए। इससे कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है। खुद एसपी सिंह बघेल ने एसपी मैनपुरी को फोन कर हमले की सूचना दी। केंद्रीय मंत्री के मुताबिक पुलिस के पहुंचने पर हमलावर भाग गए। पुलिस इलाके में दबिश दे रही है।  

    आपको बता दे की पंजाब के लुधियाना क्षेत्र में भी बीजेपी उम्मीदवार पर हमला हो चूका है .

    इस आर्टिकल को शेयर करे .


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें 


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728