पंजाब में बीजेपी प्रत्याशी की कार पर हमला, प्रत्याशी घायल
चंडीगढ़, पंजाब के गिल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सुच्चा राम लाढर की कार पर लुधियाना के एक गाँव में रविवार शाम को कुछ अज्ञात लोगों ने हमला किया, जिससे वह घायल हो गए। उन्हें ईलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी वंहा की स्थानीय पुलिस ने दी। पुलिस अधिकारी ने फोन पर बताया कि हमले में लाढर को चोटें आईं।
ये भी पढ़े-मनियारी थाना पुलिस ने संदेह के आधार पर एक ट्रक को हिरासत में लिया
उन्होंने बताया कि भाजपा प्रत्याशी चुनाव प्रचार के दौरान लुधियाना में अपने निर्वाचन क्षेत्र के एक गांव में किसी से मिलने गए थे और जब वह वहां से निकले तो उनकी कार पर कुछ लोगों ने पथराव किया।पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और सुच्चा राम लाढर की हालत स्थिर है।
इस आर्टिकल को शेयर करे .


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद