UP में दुसरे चरण में 55 सीटों के लिए मतदान शुरू ,586 उम्मीदवार का भाग्य होगा EVM में बंद
लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और रुहेलखंड के नौ जिलों की 55 सीटों के लिए आज सोमवार को अब से कुछ ही देर मतदान होगा शुरू
ये भी पढ़े-पंजाब में बीजेपी प्रत्याशी की कार पर हमला, प्रत्याशी घायल
आपको बताते चले की उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव सात चरणों में होना है। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को हुआ दूसरे चरण में प्रदेश के नौ जिला सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, सम्भल, रामपुर, अमरोहा, बदायूं, बरेली तथा शाहजहांपुर की 55 विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान होगा।
ये भी पढ़े-मनियारी थाना पुलिस ने संदेह के आधार पर एक ट्रक को हिरासत में लिया
जो की सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। दूसरे चरण में कुल 586 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। दूसरे चरण में होने वाले 55 सीटों में से बीजेपी ने 2017 में 38 सीटें जीती थीं जबकि समाजवादी पार्टी को 15 और कांग्रेस को दो सीटें मिली थीं। सपा और कांग्रेस ने पिछला विधानसभा चुनाव गठबंधन में लड़ा था। सपा की जीती हुई 15 सीटों में 10 सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवार विजयी हुए थे।
इस आर्टिकल को शेयर करे .
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद