BREAKING:03 फरवरी 2022 | खबर 10 तक में देखे 10 बड़ी खबरे,राष्ट्रगान के अपमान मामले में ममता बनर्जी को जारी किया सम्मन
We News 24» रिपोर्टिंग / उमाशंकर गिरी
नई दिल्ली , आज तारीख है 03 फरवरी दिन गुरुवार साल 2022 वैसे तो हमारी दिनचर्या में कई खबर हमारी नजरो के सामने से गुजरती हैं। कुछ जेहन में रहता रहता कुछ भूल जाते है कुछ खबरें ऐसी होती हैं, जिनका सीधा असर लाइफ़ स्टाईल पर परता है , आज ऐसे ही देश विदेश में घटने वाली घटनाओ में 10 मुख्य खबर निकल कर लाये है जो इस प्रकार है .
ये भी पढ़े-मनरेगा वॉच के बैनर तले चूल्हा चौका लेकर महिला मजदूरों का अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन
भीख का कटोरा लेकर विदेश यात्राएं करते हैं पाकिस्तानी प्रधानमंत्री
इमरान खान को अपनी कर्ज मांगने की प्रवृति के लिए भारी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। विशेषज्ञों ने तो यहां तक कहा है कि प्रधानमंत्री बनने के बाद इमरान खान ने अपने धन उगाही के कौशल का अच्छा इस्तेमाल किया है। इमरान खान दुनिया भर में घूम-घूमकर भीख का कटोरा लिए आर्थिक सहायता मांग रहे है
पटना में महिला सिपाही के गाली देने का अंदाज देख हैरान हुए लोग
पुलिस-पब्लिक में कहा-सुनी की घटनाएं आए दिन होती रहती हैं। पुलिस वाले की खीज लोगों पर उतरती है। लेकिन पटना के बेली रोड का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें महिला सिपाही की नोकझोंक पुलिस लिखी गाड़ी के चालक से होती दिख रही है। घटना कब की है यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। लेकिन बताया जा रहा है कि यह बुधवार का ही है। इसमें महिला सिपाही गाड़ी चालक पर गाली देने का आरोप लगा रही हैं।
ये भी पढ़े-मै क्रिप्टोकरेंसी निवेशक मुझे क्या मिला ,सरकार ने कहा होने वाली कमाई पर अब लगेगा 30% टैक्स
लोकसभा में राहुल गाँधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी ने बुधवार को लोकसभा में सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज हिंदुस्तान दो भागों में बंटा नजर आता है। भारत में आर्थिक असमानता की खाई और चौड़ी हो गई है। देश में बेरोजगारी बढ़ी है लेकिन सरकार इस पर बात नहीं करना चाहती है।
सीएम योगी ने सपा को कहा राम भक्तों के खून से सनी है लाल टोपी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर के गुलावठी में जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर में सचिन और गौरव की हत्या हुई थी तो लखनऊ वाला लड़का दंगाइयों को बुलाकर सम्मानित कर रहा था और दिल्ली वाला लड़का उनका बचाव कर रहा था ।नाम समाजवादी, सोच परिवार वादी और काम दंगा वादी'मुजफ्फरनगर दंगों के हिंदुओं व राम भक्तों के खून से सनी हुई है लाल टोपी
राष्ट्रगान के अपमान मामले में ममता बनर्जी को जारी किया सम्मन,
राष्ट्रगान के अपमान के मामले में मुंबई की शिवड़ी कोर्ट ने ममता बनर्जी को सम्मन जारी किया है. कोर्ट ने सम्मन में ममता बनर्जी से 2 मार्च को पेश होने के लिए कहा है. आपको बता दें कि पिछले दिनो ममता बनर्जी ने मुंबई के कार्यक्रम में आधा राष्ट्रगान गाया था और बीच में चली गईं थी. ममता बनर्जी ने क्लियर कट राष्ट्रगान का अपमान किया है. उन्होंने राष्ट्रगान के लिए जो नियम बनाया गया है उसका पालन नहीं किया कोर्ट ने इसे सीरियस माना है और 2 मार्च को उन्हें पेश होने के लिए कहा है.
ये भी पढ़े-सड़क किनारे क्यों लगे होते है अलग-अलग रंगों के मील के पत्थर ,जानिए इसके पीछे की वजह
जदयू को डुबाने वाले दो और नेताओं की भाजपा में घर वापसी
बिहार विधान सभा चुनाव में जदयू को एक एक कर डुबाने वाले भाजपा के बागियों की वापसी का क्रम जारी है। राजेंद्र सिंह और उपा विद्यार्थी के बाद बुधवार को पूर्व विधायक रामेश्वर चौरसिया और सिवान से मनोज सिंह फिर से भाजपा में शामिल हो गए हैं।
दिल्ली का शातिर चोर का जो गर्लफ्रेंड्स को घुमाने के लिए चुराता था बाइक
बाहरी उत्तरी जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने एक ऐसे शातिर बाइक चोर को धर दबोचा है, जो अपनी कई गर्लफ्रेंड को घुमाने के लिए बाइक चोरी करता था और उसके बाद बाइक को सस्ते में बेच देता था। आरोपित की पहचान बादली के सचिन यादव के रूप में हुई है। आरोपित के पास से चार बाइक बरामद की गई हैं।
अब आपके रेल सफ़र में बाधा नहीं बनेगा कोहरा रेलवे ने निकाला तोड़
सर्दियों के दिनों में रेलवे का सफर करने वालों के लिए खुशखबरी है. क्योंकि सर्दियों में पड़ने वाले कोहरे के बीच रेलवे ने इसका तोड़ निकाल लिया है. अब रेल चालकों को जीपीएस युक्त डिवाइस मुहैया कराई गयी है. जिसके बाद चालकों को 20 किमी आगे की स्थिति क्लियर हो सकेगी. इसके अलावा किसी रूट पर कितना कोहरा इसका पता भी डिवाइस से चल जाएगा.
पंजाब में सीएम चेहरे के लिए लिए चल रही है उठापटक
आपको बताते चले की पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. चुनाव से पहले एक बार फिर पंजाब कांग्रेस में सीएम चेहरे को विवाद शुरू हो गया है.इस बीच पंजाब कांग्रेस के ट्वीट में सीएम फेस को लेकर बड़ा इशारा किया गया. पंजाब कांग्रेस के ट्वीट में नवजोत सिंह सिद्धू और चरणजीत सिंह चन्नी को डबल विंडो में दिखाया गया है. इसमें बुधवार शाम 7 बजे का इंतजार करने की बात कही गई है. माना जा रहा है कि ये संकेत है कि शाम 7 बजे आलाकमान के द्वारा पंजाब के सीएम फेस के नाम का ऐलान किया जा सकता है।
धनबाद जज मौत मामले में आरोपी लखन और राहुल वर्मा के खिलाफ आरोप तय
धनबाद जज उत्तम आनंद मौत मामले में जेल में बंद दो आरोपी लखन कुमार वर्मा और उसका सहयोगी राहुल कुमार वर्मा के खिलाफ आरोप तय हुआ है. अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-3 की कोर्ट ने आरोप तय किया है. अगली सुनवाई 22 फरवरी को निर्धारित की है.
,
इस आर्टिकल को शेयर करे


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद