मनरेगा वॉच के बैनर तले चूल्हा चौका लेकर महिला मजदूरों का अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन
We News 24» रिपोर्टिंग / उमाशंकर गिरी
बिहार : के मुजफ्फरपुर में जिला मुख्यालय के सामने मनरेगा के मजदूरों ने धरना प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन और बिहार सरकार विरोधी नारेबाजी जमकर की आंदोलन करने वाले मनरेगा मजदूरों का कहना है कि एक तो काम नहीं मिलता और जो काम मिलता उसका दाम नहीं मिलता।
ये भी पढ़े-मै क्रिप्टोकरेंसी निवेशक मुझे क्या मिला ,सरकार ने कहा होने वाली कमाई पर अब लगेगा 30% टैक्स
लंबे समय से काम नहीं मिलना जॉब कार्ड की समस्या लंबित भुगतान नहीं मिलने से नाराज मनरेगा मजदूर आज से समाहरणालय परिसर में चूल्हा चौका के साथ अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे । धरना में महिलाओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए दिल आप प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए मनरेगा में मजदूर को प्रत्येक वर्ष 100 दिन काम का अधिकार है। यह वर्ष कुछ दिनों में समाप्त हो जाएगी तो काम कब मिलेगा जब तक तीनों मांगे पूरा नहीं होता धरना जारी रहेगा ।
ये भी पढ़े-सड़क किनारे क्यों लगे होते है अलग-अलग रंगों के मील के पत्थर ,जानिए इसके पीछे की वजह
मनरेगा मजदूरों ने जिला अधिकारी को पत्र देकर मांग की है कि इनकी मांग को अविलंब पूरा किया जाए। इस धरना प्रदर्शन में जिले के लगभग सभी प्रखंडों के मनरेगा मजदूरों ने हिस्सा लिया अब देखना होगा कि जिला प्रशासन कब तक इन मनरेगा मजदूरों का मांग पूरी करती है। और कब तक यह अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन चलता है।
इस आर्टिकल को शेयर करे
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद