Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा जल्द - लोजपा(आर)

     मयंक मौली

     

    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24» रिपोर्टिंग   / राजकुमार 

    पटना। लोजपा(रामविलास) बिहार विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र से 24 सीटों के लिए करायें जानेवाले चुनाव के लिए शीघ्र ही अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर देगी। पार्टी के प्रदेश संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष तथा पूर्व विधान पार्षद हुलास पाण्डेय ने कहा है कि इस चुनाव में पार्टी जिन चयनित क्षेत्रांे से चुनाव मैदान में अपने प्रत्याशी देगी।




    ये भी पढ़े-अभी_अभी पटना जिले के बिहटा में फ्लिपकार्ट कर्मी पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

     

    उनके नाम केन्द्रीय नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद तय कर लिए गए हैं। पाण्डेय ने कहा कि अब जल्द ही इनके नामों की आधिकारिक घोषणा कर दी जायेगी। उन्होंने एक बार फिर इस बात को दुहराया कि उनकी पार्टी इस चुनाव में किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं करने के अपने सर्वसम्मति निर्णय पर कायम है और हमारी पार्टी अकेले चुनाव लडे़गी।


    ये भी पढ़े-बिहार के बिहटा में अवैध धन वसूली के आरोप में सिपाही चौकीदार समेत 4 होमगार्ड गिरफ्तार

     

    प्रदेश संसदीय बोर्ड के प्रधान महासचिव मयंक मौली ने यह जानकारी देते हुए बताया कि लोजपा(रामविलास) की नीति इस चुनाव में अपने उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने पर ही केन्द्रीत होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता इस चुनाव मे पार्टी के बेहतर प्रदर्शन के लिए उत्साह के साथ अपनी भूमिका निभाने को सक्रिय हैं। 

    इस आर्टिकल को शेयर करे .


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728