अभी_अभी पटना जिले के बिहटा में फ्लिपकार्ट कर्मी पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग
पटना: में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में पटना से सटे बिहटा में अपराधियों ने फ्लिपकार्ट के एक स्टाफ को गोली मार दिया। घायल अवस्था में इलाज के लिए उसे निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
ये भी पढ़े-बिहार के बिहटा में अवैध धन वसूली के आरोप में सिपाही चौकीदार समेत 4 होमगार्ड गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार बिहटा के अम्हारा स्थित फ्लिपकार्ट के महिंद्रा लॉजिस्टिक गोदाम से बाहर निकल रहे एक स्टाफ पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। जिसके बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के गांव के लोग वहां जमा हो गए और तत्काल इसकी सूचना बिहटा थाने को दी।
ये भी पढ़े-सांसद ने कहा- सत्ता में बने रहने के लिए दाऊद इब्राहिम से हाथ मिला सकते हैं नीतीश कुमार
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सतीश कुमार श्रीवास्तव को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। आसपास के लोगों ने बताया कि बुधवार की देर शाम सतीश कुमार श्रीवास्तव गोदाम से बाहर निकल रहे थे। इसी क्रम में पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने उनपर फायरिंग कर दी। घटना के बाद फ्लिपकार्ट के कर्मियों ने इसका जमकर विरोध किया और कहा कि इस इलाके में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता जा रहा है। लेकिन पुलिस की गश्ती यहां पूरी तरह नगण्य है। घटना की पुष्टि करते हुए सिटी एसपी पश्चिम राजेश कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
इस आर्टिकल को शेयर करे .


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद