Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    आज से खुल गए दिल्ली के स्कूल-कॉलेज और जिम ,नाईट कर्फ्यू अभी भी जारी

     



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24» रिपोर्टिंग   / आरती गुप्ता 

    नई दिल्ली: कोरोना और कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के कम होते कहर के बीच दिल्ली सरकार ने आज से पाबंदियों में छूट का ऐलान किया है। इसी कड़ी में आज से दिल्ली स्कूल-कॉलेज और जिम एकबार फिर से खुलने जा रह हैा। साथ ही कोचिंग इंस्टीट्यूट को भी खोलने की इजाज़त दी गई है। वहीं राजधानी में नाइट कर्फ्यू का समय भी अब एक घंटे कम कर दिया गया है। ,


    राज्‍य में घटते पॉजिटिविटी रेट और कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या को देखते हुए DDMA की बैठक में 4 फरवरी को यह निर्णय लिया गया। हालांकि स्कूल फेजवाइज खोले जाएंगे। सबसे पहले 9वीं से 12वीं तक के बच्चों को स्कूल बुलाया जाएगा। वहीं नर्सरी से लेकर आठवीं क्लास तक के स्कूल 14 फरवरी से खोले जाएंगे।


    ये भी पढ़े-कब रुकेगा बिहार में मौत का खेल, मोतीपुर के महना मे 55 वर्षीये व्यक्ति को गोली मारकर हत्या


    कॉलेज सिर्फ ऑफलाइन ही चलेंगे जबकि स्कूल हाइब्रिड मोड में चलते रहेंगे। टीचर्स को पूरी तरह वैक्सीन लगी हो तभी स्कूल आ पाएंगे। इसके अलावा ऑफिसेज में भी 100 फीसदी क्षमता के साथ काम करने की इजाजत दी गई है। इसके अलावा अब कार में अकेले बैठे व्यक्ति को मास्क लगाने की जरूरत नहीं होगी।


    ये भी पढ़े-मंत्री जीवेश मिश्रा ने सीतामढ़ी में कहा, समाज के अंतिम व्यक्ति को मिलेगी प्रधानमंत्री आवास योजना


    डीडीएमए (DDMA) ने ये फैसला लिया


    - कोरोना से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन करना होगा।

    - कोरोना से जुड़े प्रोटोकॉल के पालन के तहत उच्च शिक्षा संस्थान और कोचिंग संस्थान खुलेंगे. 

    - SOP और CAB के पालन के अनुसार, चरणबद्ध तरीके से स्कूल खुलेंगे।

    - 7 फरवरी से 9वीं और 12वीं के स्कूल खुलेंगे।

    - जिन शिक्षकों का टीकाकरण नहीं हुआ है, उन्हें स्कूल आने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

    - 15-18 आयु वर्ग के टीकाकरण को बढ़ाया जाएगा।

    - रात का कर्फ्यू जारी रहेगा।

    - नाइट कर्फ्यू 10 की बजाय अब रात 11 बजे से शुरू होगा।

    - ऑफिस में 100 फीसदी कर्मचारियों की उपस्थिति हो सकेगी।

    - अगर कोई कार में अकेले है तो उसे मास्क लगाने से छूट।

    - प्रतिबंधों के साथ जिम खुलेंगे।


    ये भी पढ़े-बीजेपी सांसद अजय निषाद ने बजट पर खास चर्चा की.


    उप मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में फिलहाल नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा, लेकिन समय को लेकर ढील दी गई है। इस फैसले के बाद दिल्ली में अब नाइट कर्फ्यू रात 10 बजे की बजाय रात 11 बजे से शुरू होगा और सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा।


    दिल्ली में नाइट कर्फ्यू के साथ-साथ दिल्ली के सभी रेस्टोरेंट को भी अब रात 11 बजे तक खुलने की इजाज़त दी गई है, पहले रात 10 बजे तक ही खुल सकते थे। इसीके ही साथ मनीष सिसोदिया ने बताया कि DDMA की बैठक में फैसला लिया गया कि दिल्ली के सभी निजी और सरकारी दफ्तरों को 100 फीसदी  कैपिसिटी के साथ खोला जाएगा। वहीं जिम, स्पा और स्विमिंग पूल को भी खोलने की इजाजत भी दी गई है।


    DDMA की बैठक के बाद लंबे समय से बंद पड़ी एग्जीबिशन को भी शुरू करने का फैसला लिया गया है। बिज़नस टू बिजनेस एग्जीबिशन का 7 फरवरी से आयोजन किया जा सकेगा। 

    इस आर्टिकल को शेयर करे 


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728