बैर तोड़ने गयी बच्ची के सर पर सनकी आदमी ने किया हसुये से बच्चा हुआ घायल
मुजफ्फरपुर- सकरा थाना क्षेत्र के बिशनपुर बघनगरी पंचायत के ब्रह्म स्थान के पास बैर तोडने गयी बच्ची को एक युवक ने हसुये से वार कर घायल कर दिया। घटना को लेकर गॉव मे तनाव कायम है। इस संदर्भ मे घायल के पिता ने सकरा थाना मे लिखित आवेदन दिया है। इस मामले मे पुलिस महकमा के द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नही की गयी है। जानकारी के मुताबिक सकरा थाना क्षेत्र के बिशुनपुर बघनगरी पंचायत के मिथलेश ठाकुर की 8 वार्षिय पुत्री खुशबु कुमारी गाँव के ब्रह्मस्थान पे सरस्वती पूजा का विसर्जन के दिन रविवार को दोपहर 1 बजे मूर्ति विसर्जन देखने गयी थी ।
ये भी पढ़े-आज से खुल गए दिल्ली के स्कूल-कॉलेज और जिम ,नाईट कर्फ्यू अभी भी जारी
इसी बिच ब्रह्मस्थान से सटे एक बैर का पेड़ देख बैर तोड़ने चली गयी । बैर तोड़ते देख ग्रामीण सज्जन मिश्रा ने हाथ मे हसुया लिए 8 वार्षिय बच्ची खुशबु कुमारी को मारने दौरा और बच्ची के सर पर हसुये से वार कर दिया. जिससे बच्ची खुशबु कुमारी का सर बुरी तरह कट गया बच्ची लहु-लुहान हो गयी । बच्ची का स्थिति देख आनन-फानन मे हॉस्पिटल मे भर्ती कराया गया है। पिता मिथलेश ठाकुर ने बताया की इसकी लिखित शिकायत सकरा थाना मे की गयी है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नही की गयी है।
ये भी पढ़े-कब रुकेगा बिहार में मौत का खेल, मोतीपुर के महना मे 55 वर्षीये व्यक्ति को गोली मारकर हत्या
वहीं इस पूरे मामले पर सकरा थाना अध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि उन्हें इस घटना की कोई जानकारी प्राप्त नहीं है अगर शिकायत मिलती है तो जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
इस आर्टिकल को शेयर करे


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद