Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    आज सफ़ेद चादर में लिपटी दिल्ली NCR,बूंदाबादी के आसार



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24» रिपोर्टिंग   / काजल कुमारी 

    सार 

    पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण पहाड़ों व हिमालय पर्वत क्षेत्रों में बर्फबारी जारी है। इस बीच अगले दो दिन कड़ाके की ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है। 


    नई दिल्ली, एजेंसी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार ही दिल्ली एनसीआर में रविवार की सुबह भी घने कोहरे के साथ हुई। विभाग की ओर से जारी सूचना के आधार पर आज का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस होने का अनुमान है। रविवार और सोमवार को भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश से लेकर बर्फबारी की संभावना है। 8 और 9 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है।


    ये भी पढ़े-बीजेपी की स्टार प्रचारक बबीता फोगाट के काफिले पर हमला


    बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण पहाड़ों व हिमालय पर्वत क्षेत्रों में बर्फबारी जारी है। इस बीच अगले दो दिन कड़ाके की ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है। विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले पांच दिनों तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और ओडिशा में घना कोहरा बना रहेगा। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ी है।

    ये भी पढ़े-अच्छी खबर ,भारत में सस्ती होगी डॉक्टर की पढ़ाई, सरकार ने लागू किए नियम


    शनिवार को दिन का पारा अधिक लुढ़कने वजह से दिल्ली के कुछ इलाकों में सर्द दिन वाली स्थिति दर्ज की गई। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में सुबह घना कोहरा छाया रहा। सफदरजंग में दृश्यता का स्तर 100 मीटर व पालम में 50 मीटर रहा। शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री रहा जो सामान्य से चार डिग्री कम है। IMD के अनुसार यहां के कई हिस्सों में कुहरे से भरी सुबह हुई और न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री रहा।

    ये भी पढ़े-मुजफ्फरपुर पुलिस ने 9 कैन बम के साथ दस अपराधियों को गिरफ्तार किया

     जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। इसके अलावा दिल्ली में हवा की क्वालिटी खराब आंकी गई शाम चार बजे AQI 224 था। वायु गुणवत्ता की निगरानी करने वाली एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिन तक हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी रहेगी। 8 फरवरी को बारिश होने की स्थिति में हवा की गुणवत्ता सुधर सकती है। 

    इस आर्टिकल को शेयर करे 


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें 


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728