Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    बीजेपी की स्टार प्रचारक बबीता फोगाट के काफिले पर हमला



    खबर का सार 

    बीजेपी की स्टार प्रचारक बबीता फोगाट के काफिले पर मेरठ में हमला हुआ है। इस हमले में कई लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक बबीता फोगाट मेरठ जनपद में सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के गांव दबथुवा में जनसंपर्क कर रही थीं।


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24» रिपोर्टिंग   / आरती गुप्ता

    नई दिल्ली: बीजेपी की स्टार प्रचारक बबीता फोगाट के काफिले पर मेरठ में हमला हुआ है।  इस हमले में कई लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक बबीता फोगाट मेरठ जनपद में सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के गांव दबथुवा में जनसंपर्क कर रही थीं। इस दौरान कुछ लोग वहां पथराव और नारेबाजी करने लगे। पथराव में कई लोग घायल हुए हैं।


    ये भी पढ़े-अच्छी खबर ,भारत में सस्ती होगी डॉक्टर की पढ़ाई, सरकार ने लागू किए नियम


    इस घटना के लिए बबीता फोगाट ने राष्‍ट्रीय लोकदल (RLD) कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया है। इस घटना के बाद बबीता फोगाट ने कहा, 'मेरी गाड़ी की लाइट तोड़ी गई। काफिले की अन्य गाड़ियां को भी तोड़ा गया। मामले में हमने FIR दर्ज़ कराई है। सपा और RLD ने आज साबित कर दिया है कि ये लोग गुंडागर्दी फैलाते हैं।' उन्‍होंने आगे कहा, 'जयंत चौधरी जी आप अपने मां-बाप के संस्कार भूल गए हैं। बुरी संगत का असर आप दिखाने लग गए हैं।'

    ये भी पढ़े-मुजफ्फरपुर पुलिस ने 9 कैन बम के साथ दस अपराधियों को गिरफ्तार किया


    गौरतलब है कि यूपी विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान नेताओं पर लगातार हमले हो रहे हैं। 3 फरवरी को मेरठ में असदुद्दीन ओवैसी पर हमला हुआ था। ओवैसी की गाड़ी पर 4 राउंड फायरिंग की गई। ओवैसी पर हुए हमले के बाद केंद्र सरकार ने उन्हें Z कैट‍गरी की सुरक्षा मुहैया करा दी है। 

    इस आर्टिकल को शेयर करे 


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728