झारखंड के रांची बाल सुधार गृह में दो गुटों में झड़प में आधा दर्जन से ज्यादा गंभीर रूप से घायल
रांची : जिले के मेसरा स्थित डुमरदगा बाल सुधार गृह में रविवार को लगभग पांच बजे बंदियों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई है. इसके कारण करीब आधा दर्जन से ज्यादा बंदी गंभीर रूप से घायल हो गये. इन्हें इलाज के लिए रिम्स भेजा गया. बताया जा रहा है कि वीरप्पन नामक बंदी गैंग का लीडर है. उसके गैंग के साथ नये बंदियों की बहस के बाद मारपीट हुई.
ये भी पढ़े-नोयडा के 40 मंजिली दोनों इमारतें को गिराने सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश
घायलों को इलाज के लिए भेजा गया रिम्स
रांची के डुमरदगा बाल सुधार गृह में बंदियों के बीच मारपीट की खबर मिलते ही बड़गाईं के अंचलाधिकारी मनोज कुमार, सदर डीएसपी, सदर थाना प्रभारी एवं खेलगांव पुलिस समेत अन्य घटना स्थल पर पहुंचे. बाल सुधार गृह के अंदर खून से लथपथ व घायल बंदियों को रिम्स एम्बुलेंस मंगवाकर इलाज के लिए भेजा गया.
ये भी पढ़े-क्या आप जानते हैं भारत में पहला बजट कब पेश किया गया था, जानिए बजट का इतिहास से कुछ अनसुनी बातें
वीरप्पन गैंग से बहस के बाद मारपीट
जानकारी के अनुसार डुमरदगा के बाल सुधार गृह में वीरप्पन नामक बंदी गैंग का लीडर है. ये नये बंदियों के अविभावकों को फोन कर पैसे की मांग करता था. पैसे नहीं देने पर नये बंदियों के साथ मारपीट करने की धमकी देता था. इसी बीच रविवार सुबह वीरप्पन गुट के साथ नये बंदियों की बहस हुई. बहस इतनी बढ़ गयी कि मामला मारपीट तक जा पहुंचा.
ये भी पढ़े-गोवा में पर्यावरण प्रदूषण और घटती बेरोजगारी को लेकर प्रियंका गांधी ने भाजपा पर निशाना साधा।
विवादों में रहा है बाल सुधार गृह
रांची का डुमरदगा बाल सुधार गृह हमेशा विवादों में रहा है. यहां नशीला पदार्थ बाहर से अंदर भेजे जाते हैं. इस तरह की कई घटना हो चुकी है. हाल में ही दो आरोपियों को सदर थाना की पुलिस ने नशीला पदार्थ दीवार के बाहर से अंदर फेंकते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया था.
इस आर्टिकल को शेयर करे .


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद