Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    ओवैसी ने खेला मुस्लिम कार्ड, नहीं ली जेड प्लस सुरक्षा





    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24» रिपोर्टिंग   / गौतम कुमार 

    नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को संसद में AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के काफिले पर हुए हमले पर हुआ इसको देखते हुए केंद्र के तरफ से ओवेसी को Z+ सुरक्षा दिया गया पर ओवेसी ने मुस्लिम कार्ड खलते हुए इसे CAA से जोड़ दिया और सुरक्षा लेने से इंकार कर दिया .

    अमित  शाह ने कहा कि हमले के बाद ओवैसी को जेड सुरक्षा दी जा रही है, लेकिन वह इसे लेने से इनकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह ओवैसी से अनुरोध करते हैं कि खतरे को देखते हुए यह सुरक्षा ले लें।


    ये भी पढ़े-झारखंड के रांची बाल सुधार गृह में दो गुटों में झड़प में आधा दर्जन से ज्यादा गंभीर रूप से घायल


    शाह ने राज्यसभा में बताया कि ओवैसी के काफिले के दो हमलावरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। उन्होंने राज्यसभा में घटना की जानकारी देते हुए कहा, 3 फरवरी को शाम को करीब सवा पांच बजे लोकसभा सांसद ओवैसी मेरठ में सभा करने के बाद वापस लौट रहे थे। छिजारसी टोल प्लाजा से गुजरने के दौरान कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उन पर गोली चलाई। इस हमले में ओवैसी सुरक्षित बच गए। इसमें उनकी गाड़ियों पर तीन निशान आए। इस घटना को तीन गवाहों ने देखा।


    ये भी पढ़े-नोयडा के 40 मंजिली दोनों इमारतें को गिराने सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश


    शाह ने बताया कि हमले वाले दिन ओवैसी के कार्यक्रम पहले से तय नहीं था। इसकी सूचना जिला नियंत्रण कक्ष को भी नहीं दी गई थी। शाह ने पुलिस की कार्रवाई की जानकारी देते हुए कहा कि इस मामले में पिलखुआ में केस दर्ज गया गया। पुलिस की जांच चल रही है। शाह ने कहा ओवैसी घटना के बाद सुरक्षित दिल्ली पहुंचे थे। जांच के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया। उनसे दो पिस्तौल और एक ऑल्टो कार बरामद की गई। कार की फरेंसिक टीम जांच कर रही है। दोनों से पूछताछ जारी है।


    ये भी पढ़े-क्या आप जानते हैं भारत में पहला बजट कब पेश किया गया था, जानिए बजट का इतिहास से कुछ अनसुनी बातें


    अमित शाह ने कहा कि केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने ओवैसी को सुरक्षा की सिफारिश की है, लेकिन वह लेने से इनकार रहे हैं। शाह ने कहा आकलन के आधार पर ओवैसी को केंद्र ने सुरक्षा के निर्देश दिए हैं। लेकिन ओवैसी ने सुरक्षा लेने में अनिच्छा जताई है। दिल्ली में बुलेटप्रूफ कार के साथ उन्हें जेड सुरक्षा दी है। वह अभी भी सुरक्षा लेने से इनकार कर रहे हैं। शाह ने कहा कि वह ओवैसी से अनुरोध करते हैं कि खतरे को देखते हुए तुरंत सुरक्षा ले लें।

    इस आर्टिकल को शेयर करे .


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें 




     

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728