दिल्ली में शराब पीने वालों के लिए खुशखबरी, देशी-विदेशी ब्रांड्स पर बंपर डिस्काउंट
नई दिल्ली : राजधानी में नई एक्साइज पॉलिसी लागू होने का असर दिखने लगा है। रिटेलर्स को यह छूट है कि वे अपने स्टॉक की कीमत तय कर सकते हैं। ऐसे में कई वेंडर्स ने 30% से 40% डिस्काउंट देना शुरू कर दिया है... न सिर्फ भारतीय ब्रैंड्स पर, बल्कि इम्पोर्टेड ब्रैंड्स भर भी। मतलब ग्राहकों के लिए बहुत सही मौका है। हिंदुस्तान टाइम्स में छपी रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी के कई लिकर स्टोर्स ने कॉम्पिटिटिव प्राइसिंग शुरू कर दी है। पिछली एक्साइज पॉलिसी में इसकी इजाजत नहीं थी। ज्यादातर रिटेलर्स ने अपनी रेटलिस्ट छपवा दी है। कम कीमतों के मामले में दिल्ली के शराब रिटेलर्स ) न सिर्फ राजधानी, बल्कि गुड़गांव और नोएडा से भी मुकाबला कर रहे हैं।
ये भी पढ़े-राष्ट्रपति के अभिभाषण पर संसद में पीएम मोदी का जवाब, नेहरू का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
दिल्ली में कितनी सस्ती मिल रही शराब?
रिपोर्ट के अनुसार, गुरुग्राम में Chivas Regal (12 Years) 2,150 रुपये में मिल रही है। तीन बोतल एक साथ लेने पर 150 रुपये डिस्काउंट मिलता है। दिल्ली में कुछ स्टोर्स पर इसकी एक बोतल 1,890 रुपये में मिल रही है जबकि यहां Chivas Regal का मैक्सिमम रिटेल प्राइस (MRP) 2,920 रुपये है। मतलब एक हजार रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट मिल रहा है। दिल्ली की ही एक और दुकान पर यही ब्रैंड 1,995 रुपये में मिल रहा है, वहां भी गुड़गांव से सस्ती।
ये भी पढ़े-झारखंड के रांची बाल सुधार गृह में दो गुटों में झड़प में आधा दर्जन से ज्यादा गंभीर रूप से घायल
मशहूर ब्रैंड्स पर धमाकेदार छूट
Whisky Theka के दिल्ली में 54 स्टोर हैं। वहां पर Glenlivet (18 years old batch reserve) जैसे प्रीमियम ब्रैंड्स की 700ML वाली बोतल 5,115 रुपये की मिल रही है जबकि MRP 7,415 है।
Whisky Taliskar 10 Years (750 ML) का MRP 4,350 रुपये है जबकि बेची 3,125 रुपये में जा रही है।
Jack Daniel's अपने MRP 2,730 रुपये के बजाय 1,885 रुपये में बिक रही है।
Alco Mart और Nova Garments जैसी कंपनियां तो इससे भी ज्यादा डिस्काउंट दे रही हैं। यहां Jack Daniel's 1,775 रुपये में मिल रही है जबकि Absolut Vodka 985 रुपये में।
Jacob's Creek के लिए आपको 765 रुपये चुकाने होंगे।
Ballentine's Finest 1,490 रुपये के बजाय 970 रुपये में मिल जाएगी।
Johnnie Walker Black Label का रेट 2,980 रुपये है जो डिस्काउंट के बाद 1,935 रुपये में मिल रही है।
Bombay Sapphire Gin की कीमत 2,050 रुपये है और छूट के बाद 1,330 रुपये में मिल रही है।
ये भी पढ़े-नोयडा के 40 मंजिली दोनों इमारतें को गिराने सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश
16 नवंबर को लागू हुई नई एक्साइज पॉलिसी के तहत, दिल्ली में शराब की रिटेल बिक्री पर डिस्काउंट दिया जा सकता है। पहले जो रेट सरकार तय करती थी, उसी पर शराब बिकती थी।
इस आर्टिकल को शेयर करे .


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद