पटना जिले के बिहटा में पांच करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर राख
राजधानी: पटना से सटे बिहटा थाना अंतर्गत बीती रात को बिहटा के अमहरा स्थित माँ विंध्यवासिनी ईटरप्राइजेज में अचानक आग लगने से पिकअप गाड़ी सहित शारदा इंटरप्राइजेज , शंकर डिस्ट्रीब्यूटर, मारुति इंटरप्राइजेज एवं श्री इंटरप्राइजेज एजेंसी के करीब पांच करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गयी।
ये भी पढ़े-दिल्ली में शराब पीने वालों के लिए खुशखबरी, देशी-विदेशी ब्रांड्स पर बंपर डिस्काउंट
घटना की सूचना मिलते ही बिहटा पुलिस ने अग्निशमन सेवा की मदद से घंटो कड़ी मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया गया।इस संबंध में एजेंसी के मालिक अमहरा निवासी रवि शंकर, प्रभा शंकर, जटा शंकर, गणेश शंकर ,कंचन कुमार ने असामाजिक तत्वों के द्धारा आग लगाने की बात कही है ।अगलगी की घटना कैसे घटी फिलहाल जानकारी नही हो पाई है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहां के सभी ग्रामीण हीं नहीं बिहटा क्षेत्र के लोग भी इस घटना से दुखी थे मानो ऐसा लग रहा था कि उन्हीं का एजेंसी जल कर राख हो गया।
ये भी पढ़े-राष्ट्रपति के अभिभाषण पर संसद में पीएम मोदी का जवाब, नेहरू का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
एजेंसी में रखे सामान जैसे पिकअप वान, कंप्यूटर, लैपटॉप व कई तरह के ग्रॉसरी समान जलकर करोड़ों की संपत्ति नष्ट हो गई। पूरा बिहटा क्षेत्र का कहना है कि एजेंसी के मालिक इतने मिलनसार हैं और यह लोग किसी का कभी बुरा चाहते नहीं हैं फिर भी यह असामाजिक तत्व कौन है और किसने लगाई है यह जांच का विषय है। लेकिन बिहटा थाना प्रभारी का कहना है कि जिसने भी यह जलाने का काम किया है उसको मैं अपने सूत्रों से पता करने की कोशिश करूंगा और जल्द से जल्द इस घटना का उद्भेदन करूंगा। इन लोगों का जीवन यापन इसी से चलता था। घटना के बाद एजेंसी मालिक के पूरा परिवार का रो-रोकर हाल बेहाल है।
यंहा देखे वीडियो -
इस आर्टिकल को शेयर करे .


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद