5 साल से भी ज्यादा वक्त से बिना दोष साबित भारत के जेल में बंद हैं ये हजारों लाखो कैदी ,देखे रिपोर्ट
नई दिल्ली : भारत की जेलों में कैदियों की संख्या काफी ज्यादा है. कई दफा तो कैदियों के लिए उचित जगह ना मिलने और उन्हें बुनियादी सुविधाएं नहीं मिलने के सवाल भी उठाए जाते हैं.
लेकिन, क्या आप जानते हैं कि जेल में बंद इन कैदियों में एक बड़ी संख्या तो ऐसे कैदियों की हैं, जिन पर अभी तक आरोप सिद्ध नहीं हुए हैं. इन कैदियों को विचाराधीन कैदी माना जाता है,
जो अभी तक दोषी साबित नहीं हुए और कोर्ट में उनके मामले चल रहे हैं. वहीं, गृह मंत्रालय ने भी इन कैदियों को लेकर हाल ही में संसद में जवाब पेश किया है.
तो ऐसे में जानते हैं कि भारत में इन विचाराधीन कैदियों की संख्या कितनी है.
दरअसल, हाल ही में सांसद डॉक्टर विकास महात्मे ने संसद में गृह मंत्रालय से सवाल पूछा कि देश में विचाराधीन कैदियों की संख्या कितनी है और इनके त्वरित निपटारे के लिए सरकार की ओर से क्या कदम उठाए जा रहे है.
इस पर गृह मंत्रालय ने संसद में जवाब पेश किया है कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की ओर से जेल संबंधी आंकड़ों का ब्यौरा रखा गया और इन्हें अपनी वार्षिक रिपोर्ट ‘प्रिजन स्टेटिसटिक्स इंडिया’ में प्रकाशित करता है. ऐसे में अपडेटेड रिपोर्ड साल 2020 की अपडेटेड रिपोर्ट के 31 दिसंबर 2020 की स्थिति के अनुसार, जेल में बंद विचाराधीन कैदियों की संख्या पूरे भारत में 371848 तिन लाख इकत्तर हजार आठ सौ अड़तालीस कैदी ऐसे हैं, जो विचाराधीन हैं. इसमें 28 राज्यों में 352495 तिन लाख बावन हजार चार सौ पंचानवे कैदी हैं और 8 संघ राज्य क्षेत्र में ऐसे कैदियों की संख्या 19353 उन्नीस हजार तिन सौ तिरेपन है. ये डेटा बताता है कि भारत में करीब पौने चार लाख लोग ऐसे जो बिना दोष साबित हुए अभी तक जेल के कल कोठरी में बंद हैं.
ये भी पढ़े-आपको जानकर हैरानी होगी इन 5 सालों में कितने सम्पति के मालिक हुए मुख्यमंत्री योगी
5 साल से भी ज्यादा वक्त से बंद हैं ये हजारों कैदी
हैरान कर देने वाली बात तो ये है कि इन विचाराधीन कैदियों में कई ऐसे लोग हैं, जो पांच साल से भी ज्यादा वक्त से जेल में बंद हैं. बिना दोष ठहराए गए ये कैदी पांच साल से कैद में हैं. गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, 7128 कैदी ऐसे हैं, जो पांच साल से ज्यादा वक्त से जेल में हैं.
इसके अलावा 3 से 5 साल तक के वक्त से 16603 कैदी जेल में हैं. इन कैदियों में दो से तीन साल से 29194 और 1 से 2 साल से 54287 कैदी जेल में हैं. अगर उन कैदियों की बात करें जो सिर्फ तीन महीने तक की अवधि में बंद है तो इन कैदियों की संख्या 130335 है.
अब आपको बताते है कहां सबसे ज्यादा विचाराधीन कैदी
बता दें कि उत्तरप्रदेश में सबसे ज्यादा विचाराधीन कैदी जेल में है और उनकी संख्या 80557 है. इसके बाद नंबर बिहार का है, जहां 44187 कैदी ऐसे हैं, जो विचाराधीन हैं. तीसरे नंबर मध्यप्रदेश है, जहां 31712 लोग ऐसे हैं, जो जेल में बंद हैं और अभी कोर्ट में उनके खिलाफ मामले चल रहे हैं. ये है हमारे भारत की कछुए के चल से चल रही है कानून व्यवस्था जिसका खामियाजा उठा रहे है लाखो कैदी जिसे पता ही नहीं की सुका दोष क्या है ?
तो अब समय है विदा लेने का अभी खबर में इतना ही फिर मिलेंगे नमस्कार धन्यवाद अपना ख्याल रखे
यंहा देखे वीडियो -
इस आर्टिकल को शेयर करे


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद