सुबह 10 बजे में 10 बड़ी खबरें ,PM मोदी आज देश के नाम करेंगे ‘स्टैच्यू ऑफ इक्वालिटी
नई दिल्ली : We News 24 पर सुबह की बड़ी खबरें: 05 फरवरी 2022 की 10 बड़ी खबरें, देश-विदेश की बड़ी या ब्रेकिंग खबरें हों या क्रिकेट का रोमांच, बॉलीवुड की गॉसिप हो या मार्केट का उतार चढ़ाव. नए गैजेट्स, गाड़ियों का अलर्ट या नौकरियों की जानकारियां. एक क्लिक में पाएं सभी खबरें एक साथ.
PM मोदी आज देश के नाम करेंगे ‘स्टैच्यू ऑफ इक्वालिटी
आज हैदराबाद में 11वीं सदी के भक्ति शाखा के संत श्री रामानुजाचार्य की स्मृति में 216 फीट ऊंची 'स्टैच्यू ऑफ इक्वैलिटी' राष्ट्र को समर्पित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी .
ये भी पढ़े-आपको जानकर हैरानी होगी इन 5 सालों में कितने सम्पति के मालिक हुए मुख्यमंत्री योगी
सीएम नीतीश ने दी बसंती पंचमी और सरस्वती पूजा की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बसंती पंचमी और सरस्वती पूजा की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आशा है कि बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा का यह पर्व समस्त प्रदेशवासियों के लिए सुख, शांति और समृद्धि लाएगा।'
बिहार में आज भी कई जगहों पर बारिश के आसार, बढ़ेगी ठंड
बिहार में बारिश के बाद ज्यादातर इलाकों में ठंड और ठिठुरन बढ़ गई है। सूबे के 38 में से करीब 24 जिलों में गुरुवार देर शाम के बाद हुई बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में ये गिरावट देखने को मिली है। वहीं अचानक हुई बारिश से खेती पर बुरा असर पड़ा है, रबी और तिलहन फसलों को भारी नुकसान हुआ। वहीं पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने आज भी राज्य के पूर्वी हिस्सों में एक या दो स्थानों पर बारिश के बाद शुष्क मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है।
ये भी पढ़े-सीतामढ़ी भासर में बिति रात कपड़े और आभूषण की दुकान 20 लाख की डकैती
ताबड़तोड़ प्रचार का सुपर सैटरडे
सहारनपुर जाएंगी मायावती तो उत्तराखंड पहुंचेंगे राहुल गांधी, गोरखपुर में डोर डू डोर कैंपेन करेंगे योगी अखिलेश यादव का अलीगढ़ और मथुरा का दौरा तो बीजेपी के राजनाथ सिंह का up दौरा और जेपी नड्डा का हापुड़ और नोएडा में करेंगे चुनाव प्रचार।
श्रीनगर के जकुरा में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, दो पिस्टल बरामद
श्रीनगर शहर के जकुरा इलाके में शनिवार अहले सुबह सुरक्षाबलों और आतंकवादियों की मुठभेड़ हो गई जिसमें दो आतंकियों का सफाया कर दिया गया. मारे गए ये आतंकी लश्कर- ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba ) और टीआरएफ के सदस्य थे
आरपीएफ चला रही 'ऑपरेशन सतर्क
रेलवे सुरक्षा बल की ओर से रेलवे स्टेशनों पर ऑपरेशन सतर्क अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने रेलवे पार्सल में करोड़ों रुपए का प्रतिबंधित ड्रग्स जब्त किया है.
ओवैसी ने की गोली चलाने वालों पर यूएपीए लगाने की मांग, जेड कैटेगरी सुरक्षा को स्वीकार करने से किया इन्कार
लोकसभा में ओवैसी ने कहा कि वह जिंदा रहना चाहते हैं बोलना चाहते हैं लोगों के लिए काम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से दी गई जेड कैटेगरी सुरक्षा उन्हें नहीं चाहिए। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
नवजोत सिंह सिद्धू के तेवर फिर कड़े, अगर चन्नी बने सीएम चेहरा तो उठा सकते हैं बड़ा कदम
पंजाब में मुख्यमंत्री चेहरे के लिए कांग्रेस हाईकमान के सर्वे का रुख भांपते ही प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के तेवर कड़े हो गए हैं। सिद्धू ने यह कहकर हाईकमान के फैसले के प्रति अपने तेवर स्पष्ट कर दिए कि ‘शीर्ष पर बैठे लोग’ (हाईकमान) एक कमजोर मुख्यमंत्री चाहते हैं, जो उनके इशारे पर नाचता रहे। चूंकि कांग्रेस हाईकमान छह फरवरी को अगले मुख्यमंत्री चेहरे का एलान करने जा रहा है, इस बयान के साथ सिद्धू ने चन्नी को कमजोर मुख्यमंत्री साबित होने की ओर इशारा कर पार्टी के लिए मुश्किल खड़ी करने की कोशिश तेज कर दी है।
दिल्ली में आज शादियां ही शादियां, नाइट कर्फ्यू में कैसे बजेगा बैंड?
आज वसंत पंचमी है। अबूझ मुहूर्त होने के कारण शनिवार को दिल्ली में बड़ी संख्या में शादियां होने का अनुमान है। डीडीएमए की तरफ से भी शादियों में 200 या क्षमता के 50 प्रतिशत के साथ बैंक्वेट हॉल में शादी की छूट है।हालांकि शादियों के जश्न में लोगों ने कोविड प्रोटोकॉल में लापरवाही की, तो रंग में भंग भी पड़ सकता है। लेकिन, शादियों पर जो सबसे बड़ा संशय यह है कि नाइट कर्फ्यू में रात 11 बजे के बाद बैंक्वेट हॉल खुले रहेंगे या नहीं?
NATO के खिलाफ खुलकर सामने आए पुतिन और जिनपिंग, कहा- अपनी 'हदों' को न बढ़ाए संगठन!
माना जा रहा है कि चीन और रूस दोनों ने इस बैठक के जरिए एकजुटता का प्रदर्शन करने की कोशिश की है। अंग्रेजी संस्करण के हवाले से सीएनएन ने लिखा, 'रूस और चीन नाटो के विस्तार का विरोध करते हैं और उत्तरी अटलांटिक गठबंधन से अपने वैचारिक शीत युद्ध के दृष्टिकोण को छोड़ने, अन्य देशों की संप्रभुता, सुरक्षा और हितों का सम्मान करने, उनकी सभ्यतागत, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की विविधता का सम्मान करने का आह्वान करते हैं। अन्य देशों के शांतिपूर्ण विकास के प्रति निष्पक्ष और वस्तुनिष्ठ रवैया अपनाएं।'
भारत के लिए नई साजिश रच रहा पाकिस्तान
रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान भारत में नफरत फैलाने सांप्रदायिक सद्भाव को बाधित करने और चरमपंथ को बढ़ावा देने के लिए अपनी पिछली रणनीति को फिर से शुरू कर रहा है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि पाकिस्तान शांति भंग करने के लिए भारत के खिलाफ जिहादी गतिविधियों का समर्थन करता रहा है।
इस आर्टिकल को शेयर करे


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद